9 कोरोना संक्रमित मिले

भीलवाड़ा।
कोरोना संक्रमितों की संख्या दिन प्रति दिन कम होती जा रही है। शुक्रवार को ९ कोरोना संक्रमित सामने आए। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि पिछले चार दिन में कुल १९ संक्रमित सामने आए है। रोजाना २५५ से अधिक सेम्पल लिए जा रहे हैं।
65 बच्चों को कराया भोजन
भीलवाड़ा . लायंस क्लब भीलवाड़ा मंगरोप शताब्दी की ओर से फूड फॉर हंगर कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब अध्यक्ष लायन प्रियंका पाटोदिया ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान 65 बच्चों को भोजन करवाते हुए झूठा नहीं छोडऩे की शपथ दिलाई। बाद में टॉफियां व पेन वितरित किए। इस दौरान जॉन चेयरपर्सन लॉन रेखा लढ़ा, उपाध्यख लॉयन रेणू समदानी, सचिव लॉयन रेखा शर्मा, कोषाध्यक्ष लॉयन कविता शर्मा व सदस्य लॉयन सीमा सोमानी उपस्थित थे।
दो दिवसीय न्यूरोथैरेपी शिविर 1 से
भीलवाड़ा . गणेश उत्सव प्रबन्ध एवं सेवा समिति की ओर से १ व २ फरवरी को न्यूरोथैरेपी शिविर लगाया जाएगा। इसमें डॉ. विनय राणावत उदयपुर व उनकी टीम प्रात: 9.30 से 11.30 बजे तक अपना घर वृद्धाश्रम पर रोगियों को परामर्श देंगे। समिति अध्यक्ष उदयलाल समदानी ने बताया कि होम्योपेथिक अस्पताल में लगाए गए पथरी के शिविर में 65 रोगी लाभान्वित हुए है।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/9-corona-found-infected-in-bhilwara-6658709/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

सरपंच नहीं पटवारी जारी कर सकेंगे उतराधिकारी प्रमाण पत्र

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा