100 मतदान केन्द्र अधिक बनने से कुछ बूथों पर ही नजर आई कतार
भीलवाड़ा।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर इस बार नगर परिषद के चुनाव में १०० से अधिक मतदान केन्द्र बनाए गए है। वर्ष २०१५ के नगर परिषद के चुनाव में जहां ५५ वार्ड थे तो मतदान केन्द्र भी लगभग २८० के करीब थे। अब वार्ड बढ़कर ७० हो गए तो कोरोना के कारण मतदान केन्द्रों की संख्या बढ़कर ३८७ हो गई है। यानी सौ मतदान केन्द्र बढऩे से मतदाताओं की संख्या भी कम हो गई। पहले जहां एक वार्ड में १००० से १२०० तक मतदाता थे वही इस बार मात्र ५०० से ८६० तक मतदाता रह गए है। इसके कारण मतदान केन्द्रों पर कहीं भी कतार नजर नहीं आई। केवल गांधीनगर स्थित वार्ड नंबर १८ के भाग संख्या एक में तथा धानमंडी में भी कतार देखने के मिली। इसके अलावा मतदान केन्द्रों पर मतदाता आते गए और मतदान करके जाते रहे।
-------------
कांग्रेस के टेबल पर नजर नहीं आए कार्यकर्ता
शहर में ७० वार्डो के लिए बनाए गए ३८७ मतदान केन्द्रों के बाहर भाजपा व निर्दलीय प्रत्याशी के कार्यकर्ता सक्रिय नजर आए। जबकि अधिकांश बूथों पर कांग्रेस के कार्यकर्ता नजर ही नहीं आए। जहां सीधा मुकाबला था वहा जरूर कांग्रेस के कार्यकर्ता कम नेता ज्यादा सर्किय दिखे।
source https://www.patrika.com/bhilwara-news/due-to-more-than-100-polling-stations-some-booths-were-seen-6656735/
Comments
Post a Comment