दामाद का ससुराल में यह कैसा कहर, यहां पढिए

रात के सन्नाटे में ससुराल में आए दामाद ने जमकर उत्पात मचाया। उसने ससुर के घर पर पथराव करने के बाद नोहरे में आग लगा दी। घटना में नोहरे में बंधे पांच मवेशी जिंदा जल गए। यह समूचा घटनाक्रम भीलवाड़ा जिले के आसींद थाना क्षेत्र के ब्राह्मणों की सरेरी में हुआ।

पुलिस के मुताबिक आसींद थाना क्षेत्र के ब्राह्मणों की सरेरी निवासी बालू लाल सारस्वत की बेटी पूजा सारस्वत का विवाह 10 माह पूर्व बेगूं के बामनहेड़ा हाल भीलवाड़ा निवासी किशन पुत्र कैलाश चंद्र सारस्वत के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही किशन दहेज को लेकर पत्नी पूजा के साथ मारपीट करने लगा। मारपीट से प्रताडि़त हो कर पूजा पीहर आ गई और पति किशन के खिलाफ थाने में मारपीट का मामला दर्ज करवाया ।

रविवार रात्रि को किशन ब्राह्मणों की सरेरी िस्थत ससुराल आया। यहां उसने देर रात को घर पर पत्थर फेंके , जिसके चलते रोशनदान के कांच टूट गए। किशन ने बाद में समीप ही नोहरे में रखे चारे में आग लगा दी । चारे के पास बंधे पांच मवेशी जिंदा जल गए । पीड़ित परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सोमवार को पुलिस थाने में रिपोर्ट दी । घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा। आग से सारा चारा भी जलकर खाक हो गया ।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/daamaad-ka-sasuraal-mein-yah-kaisa-kahar-yahaan-padhie-8057320/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा