कचोरी के पैसे मांगे तो, व्यवसायी पर कर दिया हमला


भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी कस्बे में कचोरी के ठेले पर तीन युवकों ने रुपए के विवाद को लेकर संचालक पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने बाद मे हिम्मत दिखाते हुए तीनों हमलावरों को दबोच लिया।


पुलिस के अनुसार कोटडी कस्बे में रविवार को दीपक माली के ठेले पर तीन युवक कचोरी खाने आए। यहां कचोरी के रुपए व अन्य विवाद को लेकर दीपक से उलझ गए। तीनों ने बाद में हमसलाह हो कर दीपक पर हथियार एवं पत्थर से जान लेवा हमला कर दिया। दीपक के अचेत हो कर गिर पड़ने पर तीनों भाग छूटे। इसी बीच दीपक की चीख पुकार सुन कर मौके पर भीड एकत्रित हो गई। दीपक को बाद में गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर, तीनों हमलावरों को भीड़ ने दबोच लिया व इनकी जमकर धुनाई कर दी। एक युवक को ग्रामीण थाने लेकर आए। दो युवक जो घटना स्थल से भागने के प्रयास कर रहे थे, जिन्हें जहाजपुर रोड़ पर कुछ दूरी से लोगो ने पकड़ कर पुलिस के सपुर्द कर दिया। पुलिस ने भीलवाड़ा के शास्त्री नगर निवासी अलताफ मेवाती व मोनू मेवाती व एक अन्य को हिरासत में लिया।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/kachoree-ke-paise-maange-to-vyavasaayee-par-kar-diya-8069811/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा