क्यूं चढ गया वो तीसरी बार टावर

निजी मोबाइल कंपनी के टावर पर एक युवक दो साल में तीसरी बार चढ़ गया। लेन देन के विवाद को लेकर युवक के टावर पर चढ़ने की खबर से मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। करीब साढ़े पांच घंटे की समझाइश के बाद युवक नीचे उतर आया। यह समूचा घटना क्रम राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे में हुआ।

पुलिस के अनुसार भीलो की झोपड़िया निवासी युवक सांवर लाल भील गुरुवार दोपहर 12.30 बजे टावर पर चढ़कर शोर मचाने लगा। इसी दौरान टावर के आसपास बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर पहुंची परिवार की सीता देवी ने समूचा मामला लेनदेन से जुड़ा होने की जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मण राम भाकर, तहसीलदार भंवर लाल सेन, नायब तहसीलदार मोहित पंचोली व आसींद थाना प्रभारी पूरण मीणा भी मौके पर आ गए।

उन्होंने परिजनों, ग्रामीणों की मदद से उसके साथ समझाइश करने की कोशिश की। समझाइश के बाद शाम 5.30 बजे सांवर लाल टावर से नीचे उतर आया। पुलिस ने बाद में आरोपी को हिरासत में ले लिया।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/kyoon-chadh-gaya-vo-teesaree-baar-taavar-8048888/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

सरपंच नहीं पटवारी जारी कर सकेंगे उतराधिकारी प्रमाण पत्र

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा