तोगडि़या बोले, पाक से बड़ा दुश्मन चीन

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया शुक्रवार रात राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बिजौलियां कस्बे में आए। यहां वह एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इससे पूर्व उन्होंने कस्बे में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने देश की सरहद पर हो रही हलचल पर चिंता जताई और कहा कि भारत का सबसे बड़ा दुश्मन अभी चीन है, उसके बाद छोटे रूप में पाकिस्तान है। praveen togadiya


तोगडि़या ने आगामी योजना पर कहा कि पूरे भारत का हिंदू स्वस्थ रहें इसके लिए एक हेल्प हेल्पलाइन प्रारंभ की जा रही है, जिसमें हिंदुस्तान के 10000 डॉक्टर व 15 संगठन जुड़ेगे और हर हिंदू का मुफ्त में इलाज करेंगे, इसके प्रयास शुरू हो गए हैं । उन्होंने कहा कि आज भारत में हिंदू सुरक्षित नहीं है यह भी एक चिंता का विषय है और इस पर गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है।

तोगडि़या ने कहा कि मेरी यात्रा भारत जोड़ो नहीं है बल्कि हिंदू जोड़ो है, पूरे भारत में अलग-अलग प्रांत में अलग-अलग भाषाएं हैं इसलिए हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा मिलना संभव नहीं है, भारत में किस तरह जनसंख्या नियंत्रण कानून का पालन हो रहा है वह किसी से छिपा नहीं है, भारत इसमें भी शीघ्र ही नंबर वन हो जाएगा। इस दौरान हिंदू परिषद चित्तौड़ प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष घनश्याम सोनी, डॉ. संस्कार सोनी आदि मौजूद रहे। तोगड़िया कड़ी सुरक्षा के बीच कोटा से भीलवाड़ा जाते हुए बिजौलियां में रूके।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/togadiya-bole-paak-se-bada-dushman-chaina-8036097/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा