रोडवेज किराए में 50 फीसदी छूट व बिजली पर सौ यूनिट नि:शुल्क मिलने पर महिलाओं में खुशी

भीलवाड़ा।

राजस्‍थान बजट में मुख्यमंत्री की ओर से की गई बड़ी घोषणाओं से महिलाओं में खुशी की लहर है। महिलाओं ने उनका सम्मान बताया है। घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट बिजली निशुल्क मिलने, महिलाओं के लिए बसों के किराये में 50 प्रतिशत कटौती आदि की घोषणाओं के बाद मध्यम वर्ग के लोगों को काफी राहत मिलेगी।

महिलाओं का कहना है कि बस किराये में 50 प्रतिशत की कटौती करना उनका सम्मान है। वहीं, घरेलू उपभोक्ताओं को़ 100 यूनिट बिजली निशुल्क देने का निर्णय भी सराहनीय है। चुनावी साल में जनकल्याणकारी घोषणाएं कर प्रदेश सरकार ने लोगों का दिल जीतने की कोशिश की है।

परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए 50 प्रशित किराया करना उनका सम्मान है। सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने मुख्यमंत्री नि:शुल्क योजना शुरू करते हुए 100 यूनिट प्रतिमाह बिजली फ्री देने की घोषणा पर भी भीलवाड़ा के लोगों ने खुशी जाहिर की है।

बोलीं भीलवाड़ा की महिलाएं
आजादनगर निवासी गृहिणी हेमलता दाधीच का कहना है कि रोडवेज में पहले छूट तीस फीसदी दी जा रही थी। जिसे बढ़ाकर सरकार ने 50 फीसदी कर दिया। यह सराहनीय कदम है।
जवाहर नगर निवासी ललिता अग्रवाल का कहना है कि बिजली में मध्यम वर्ग को राहत दी गई है। चुनावी वर्ष में यह महिलाओं व निम्न मध्यम वर्ग को सरकार की सौगात है।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/happiness-in-women-in-bhilwara-8034980/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा