डिजिटलाइजेशन होगा एमजीएच के आउटडोर मरीजों का रिकॉर्ड

भीलवाड़ा. जिला कलक्टर आशीष मोदी बुधवार को महात्मा गांधी चिकित्सालय पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का रिकाॅर्ड सुरक्षित रखने के लिए डिजिटलाइजेशन के निर्देश दिए। मोदी सुबह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मेडिकल रिकॉर्ड रूम का जायजा लिया।

 

उन्होंने कहा कि अस्पताल में बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के लिए कंप्यूटरीकरण किया जाएगा। इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों का रिकॉर्ड जरुरतमंद लोगों को तत्काल उपलब्ध हो सकेगा। वर्तमान में रिकॉर्ड चाहने या बदलाव करने पर शपथपत्र और आधारकार्ड देने के साथ ही लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है, जिससे मुक्ति मिलेगी।

एमजीएच अधीक्षक अरुण गौड़ ने कहा कि जिला कलक्टर मोदी ने आउटडोर मरीजों के रिकॉर्ड का कंप्यूटरीकरण करने के निर्देश दिए। इसकी प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इस योजना को लागू करने के लिए जिला कलक्टर ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। कलक्टर ने सीतारामजी की धर्मशाला का भी निरीक्षण कर सुधार के निर्देश दिए।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/digitization-will-be-the-record-of-outdoor-patients-of-mgh-8046986/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा