हमीरगढ़ इको पार्क की टूरिस्ट हट में आग
भीलवाड़ा जिले के हमीरगढ़ इको पार्क में मंगलवार देर रात कैपियन साइट की तीन टूरिस्ट हट (टेंट) में से एक टूरिस्ट हट में आग लग गई। आग से करीब दो लाख की लागत का टेंट जल गया। घटना की जानकारी सुबह 11 बजे होमगार्ड के पार्क में पहुंचने पर हुआ।
वन विभाग के वन कर्मी प्रांत व्यापी आह्वान के चलते सोमवार से जिला मुख्यालय पर धरने पर बैठे है। हमीरगढ़ इको पार्क में तैनात वन कर्मीँ भी इसी हड़ताल में शामिल है। यहां पार्क में बीती रात होमगार्ड का एक जवान तैनात था, इसी दौरान देर यहां एक टूरिस्ट हट जो कि डाइनिंग हॉल के रूप में उपयोग में लाया जा रहा है, उसमें अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से हट का पूरा टेंट जल गया। घटना की जानकारी यहां रात को तैनात होमगार्ड को नहीं लग सकी। बुधवार सुबह 11 बजे अन्य होमगार्ड दीपक कुमार ड्यूटी पर पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी हुई। होमगार्ड ने इको प्रभारी देवकृष्ण् दरोगा को घटना की जानकारी दी। इस पर दरोगा तुरंत मौके पर पहुंचे। हमीरगढ़ पुलिस का जाप्ता भी मौके पर आ गया।
इसी बीच नगर पालिका चेयरमैन रेखा परिहार , तहसीलदार लोकेश चौधरी , पीपुल फॉर एनिमल्स क्षेत्रीय प्रतिनिधि सत्यनारायण व्यास, मनीष गावरी भी मौके पर पहुंचे।
इको पार्क प्रभारी देव कृष्ण ने बताया कि आग से कैपियन साइट को नुकसान पहुंचा। करीब दो लाख की लागत का टेंट जल गया, फर्नीचर भी क्षतिग्रस्त हुआ। हमीरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया। कैंपिंयन साइट में आग की दूसरी घटना है। सुबह होमगार्ड के मौके पर पहुंचने पर आग बुझी मिली थी। इधर, रेखा परिहार ने बताया कि इको पार्क में पहले भी आग की घटना हो चुकी है।
सरकार को भेज रखा प्रस्ताव
हमीरगढ़ इको पार्क की सुरक्षा बढ़े और समूचा हमीरगढ़ वन क्षेत्र अभयारण्य घोषित हो, इसके लिए सरकार को प्रस्ताव भेज रखा है। यहां आग की वारदात होना चिंतनीय है।
रेखा परिहार, चेयरमैन, नगर पालिका हमीरगढ़
source https://www.patrika.com/bhilwara-news/hameeragadh-iko-paark-kee-toorist-hat-mein-aag-8032056/
Comments
Post a Comment