पति ने पत्नी पर तानी पिस्टल,फिर कर दिया फायर

गुलाबपुरा थाना क्षेत्र के भोजरास में शनिवार को घरेलू विवाद को लेकर एक युवक ने पत्नी पर पिस्टल से फायर कर दिया। घटना में पत्नी बाल बाल बच गई। पुलिस ने बाद में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार रायला के सुरजपुरा निवासी शिवराज पुत्र देवी गुसाई का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। इसके चलते वह अपने भोजरास िस्थत पीहर में रह रही है। शिवराज शनिवार को अपने दो दोस्तों के साथ भोजरास ग्राम में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में आया था। इसी कार्यक्रम में उसकी पत्नी भी आई हुई थी। इसी दौरान उसका पत्नी से झगड़ा हो गया। गुस्साए शिवराज ने पत्नी के बाल पकड कर झगड़ा किया। उसने पेंट की जेब से पिस्टल निकाल कर पत्नी पर तानी दी और उसे धमकाते हुए फायर कर दिया। लेकिन वह बाल बाल बच गई। घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई।

ग्रामीणों ने मौके पर ही आरोपी शिवराज को पकड लिया और उसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी गजराज जाट ने बताया कि शिवराज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पिस्टल व चार कारतूस बरामद किए। रविवार को आरोपी को न्यायालय में पेशकिर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/pati-ne-patnee-par-taanee-pistal-phir-kar-diya-phaayar-8069744/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा