यूडीएच ने मांगी रिपोर्ट, बदली जोन व्यवस्था
भीलवाड़ा। नगरीय विकास विभाग (यूडीएच) ने नगर विकास न्यास भीलवाड़ा में गड़बडिय़ों को लेकर राजस्थान पत्रिका में प्रकाशित समाचार पत्रों पर प्रसंज्ञान लेते हुए तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है।
राजस्थान पत्रिका ने २७ अगस्त २१ को ' विवादों का न्यासÓ व २३ अगस्त २०२१ को 'निजी कॉलोनी पर मेहरबानीÓ शीर्षक समाचार प्रकाशित कर न्यास में निर्माण कार्य व कामकाज में हो रही गड़बडिय़ों का खुलासा किया था। इसे नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव कुंजीलाल मीणा ने गंभीरता से लिया। उनके निर्देश पर शुक्रवार को नगर विकास न्यास से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी गई है।
न्यास सचिव अजय कुमार आर्य ने बताया कि न्यास से जुड़े से समस्त प्रकरणों के संदर्भ में यूडीएच को जल्द रिपोर्ट भेजी जाएगी। आर्य ने शुक्रवार को न्यास कार्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव करते हुए जोन प्रभारी बदल दिए और अधिशाासी, सहायक व कनिष्ठ अभियंताओं की जिम्मेदारी तय की।
यूं रहेगी नई जोन व्यवस्था
प्रथम जोन: प्रभारी अधिशासी अभियंता रविश श्रीवास्तव
सहायक प्रभारी: सहायक अभियंता महिपाल ढाका
कनिष्ठ अभियंता: रोहन अजमेरा, पवन जीनगर
सीमा: जोन में गंगापुर चौराहा से चित्तौडऱोड रेलवे लाइन से उदयपुर रोड, रामप्रसाद लढ़ा नगर से गंगापुर चौराहा मध्य का योजना एवं गैर योजना क्षेत्र
...............
द्वितीय जोन: प्रभारी अधिशासी अभियंता रामप्रसाद जाट प्रथम
सहायक प्रभारी: सहायक अभियंता अरिवन्द व्यास
कनिष्ठ अभियंता: खुर्रम अनवर व किशोर इसरानी
सीमा: गंगापुर रोड से अजमेर रोड, रेलवे लाइन से उदयपुर रोड,आरपी लढ़ा नगर के मध्य का हिस्सा, समस्त योजना एवं गैर योजना क्षेत्र
.............
तृतीय जोन: प्रभारी अधिशासी अभियंता पवन नुवाल
सहायक प्रभारी: सहायक अभियंता जीतराम जाट
कनिष्ठ अभियंता: कमलेश जैन, रूचि अग्रवाल, रविन्द्र सिंह कुशवाह
सीमा: अजमेर चौराहा से अजमेर रेलवे लाइन तथा कोटा रोड से अजमेर चौराहा के मध्य का समस्त योजना एवं गैर योजना क्षेत्र
..............
चतुर्थ जोन: प्रभारी अधिशासी अभियंता कृष्ण गोपाल नागर
सहायक प्रभारी: सहायक अभियंता जीतराम जाट व महिपाल ढाका
कनिष्ठ अभियंता: विशाल सिंह
सीमा: कोटा रोड एवं कोटा रोड से चित्तौडऱोड, रेलवे लाइन के मध्य का संपूर्ण क्षेत्र एवं जिला कलक्ट्रेट ( नेहरू विहार को छोड़ कर )
..................
source https://www.patrika.com/bhilwara-news/udh-sought-report-changed-zone-system-7034543/
Comments
Post a Comment