18 से 44 उम्र के 5.91 लाख को पहला टीका, इनमें 74,596 को दूसरी डोज भी लगी
भीलवाड़ा।
जिले में 18 साल से ज्यादा उम्र के 62 फीसदी आबादी को कोरोना की पहली डोज लग चुकी है। जिले में 18 लाख 7 हजार 818 लोगों का टीकाकरण होना हैं। उनमें 11 लाख 29 हजार 416 को पहला टीका लग चुका। 18 से 44 उम्र के 5 लाख 91 हजार 215 लोगों ने पहली डोज लगवाई है। मगर इनमें से मात्र 74,596 के दूसरी डोज लग पाई हैं। इसका बड़ा कारण दोनों टीके के बीच का अंतराल माना गया है।
भीलवाड़ा पहले टीकाकरण में प्रदेश में अच्छी स्थिति में था लेकिन डोज कम उपलब्ध होने से जिले की रैंक गिरी है।
ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग से आया सुधार
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 18 से 44 साल वालों के लिए पहला टीका लगवाने के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक सिस्टम लागू किया। दूसरा टीका लगाने के लिए ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन के इंतजाम किए। जिन्हें पहला टीका लगाए 84 दिन पूरे हो गए, उन्हें ज्यादा टीके लग सके। नतीजतन लोगों को दोनों टीके लगाने के मामले में भीलवाड़ा सप्ताह भर पहले प्रदेश में अव्वल था। आरसीएचओ डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि रविवार को जिले में 157 सेन्टरों पर 54 हजार 789 लोगों के टीके लगाए गए जो अगस्त माह में सर्वाधिक है। इनमें प्रथम डोज 41 हजार 692 तथा दूसरी डोज 13 हजार 97 लोगों के लगाए गए है। जिले में अब तक 14 लाख 83 हजार 785 लोगों के टीके लगे है। इनमें 11 लाख 29 हजार 416 के प्रथम तथा 3 लाख 54 हजार 369 के दूसरे डोज के टीके लग चुके है।
नहीं मिला संक्रमित
जिले में रविवार को कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला। जिले में फिलहाल एक्टिव केस की संख्या 4 हैं। सोमवार को 18 वर्ष से ऊपर वाले आयु वर्ग के लिए कोविशिल्ड की प्रथम डोज का वेक्सीनेशन ईएसआई हॉस्पिटल में ऑनलाइन शेड्यूल करके स्लॉट के अनुसार लगाया जाएगा।
वर्गवार टीकाकरण का गणित
नाम प्रथम डोज दूसरी डोज
हेल्थ केयर वर्कर 16,415 14,184
फ्रंट लाइन वर्कर 20,985 15,697
18 से 44 उम्र के 5,91,215 74,596
45 से 59 उम्र के 2,76,212 1,49,895
60 प्लस उम्र के 2,24,589 99,997
कुल टीके लगे 11,29,416 3,54,369
source https://www.patrika.com/bhilwara-news/first-vaccine-to-5-91-lakhs-aged-18-to-44-second-dose-to-74-596-7037697/
Comments
Post a Comment