पत्रिका ने उठाए सवाल तो यूआईटी में हुआ बदलाव
भीलवाड़ा। नगर विकास न्यास में हो रही गड़बडियों के खेल एवं कामकाज में आई शिथिलता को लेकर राजस्थान पत्रिका के समाचारों के प्रकाशन के बाद शुक्रवार को न्यास सचिव अजय कुमार आर्य ने न्यास में बड़ा बदलाव किया। उन्होंने टीम भावना एवं वरिष्ठता को सर्वोपरि रखते हुए कामकाज का बंटवारा करा। वही तीन कनिष्ठ अभियंताओं को सहायक अभियंता का अतिरिक्त कार्यभार का एक माह पुराना आदेश निरस्त कर दिया। इसी प्रकार चारों जोन प्रभारी बदलें है। सहायक अभियंताओं व कनिष्ठ अभियंताओं के कार्य क्षेत्र में भी व्यापक बदलाव किया। दूसरी तरफ नीलामी व ऑनलाइन शाखाओं के प्रभारी भी बदल दिए।
नागर को एईएन का पदभार
नव नियुक्त न्यास सचिव आर्य ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर नगर विकास न्यास बीकानेर से आए सहायक अभियंता कृष्ण गोपाल नागर को अधिशासी अभियंता का अतिरिक्त प्रभारी सौंपा है। वही गत माह तत्कालीन सचिव महिपाल सिंह द्वारा तीन कनिष्ठ अभियंता कनिष्ठ अभियंता खुर्रम अनवर, पवन जीनगर व रविन्द्र कुशवाह को सहायक अभियंता का अतिरिक्त कार्य भार सौंपने के आदेश निरस्त कर दिए। गौरतलब है कि राजस्थान पत्रिका ने गत ३० जुलाई २०२१ के अंक में 'सीनियर करते रहे इंतजारÓ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर तीन कनिष्ठ अभियंताओं को सहायक अभियंता का कार्यभार सौंपने का सवाल उठाया था।
माथुर को नीलामी व ऑनलाइन की जिम्मेदारी
न्यास सचिव के आदेशानुसार अधीक्षण अभियंता संजय माथुर अब न्यास के चारों जोन क्षेत्र व चार अधिशासी अभियंताओं की टीम के काम काज की मॉनेटरिंग करेंगे। इसी प्रकार माथुर को नीलामी व ऑनलाइन शाखा का प्रभारी भी नियुक्त किया गया।
विद्युत व उद्यान स्वतंत्र
विद्युत कार्य व उद्यान क्षेत्र पूर्व की भांति स्वतंत्र रखा गया है। विद्युत कार्य की कमान अधिशासी अभियंता संदीप माथुर के जिम्में ही रहेगी। उनकी टीम में सहायक अभियंता तेजमल शर्मा तथा कनिष्ठ अभियंता करणङ्क्षसह गिरनार रहेंगे। इसी प्रकार उद्यान निरीक्षक मोहम्मद रफीक प्रमुख पार्को, राजीव गांधी ऑडिटोरियम, ग्रीन बेल्ट, सामुदायिक भवन में स्थित उद्यानों के साथ ही शिवाजी पार्क, नेहरू उद्यान व स्मृति वन की व्यवस्था जोन के अधिशासी अभियंताओं की कार्य योजनाओं के अनुरुप संभालेंगे।
शहर का विकास अहम ध्येय
नगर विकास के न्यास कार्य को और बेहतर तरीके से करने के लिए नई व्यवस्था की गई है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता बेहतर और सुदृढ़ हो इसके लिए नए जोन प्रभारियों को निर्माण कार्य स्थलों का नियमित निरीक्षण करने के लिए पाबंद किया गया है। शहर का विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए योजनाबृद्ध तरीके से काम होगा। न्यास का डिजिटलकरण कार्य अंतिम चरण में है, इससे लोगों के न्यास से संबधित अधिकांश कार्य घर बैठे हो जाएंगे।
अजय कुमार आर्य , सचिव, नगर विकास न्यास
source https://www.patrika.com/bhilwara-news/if-the-patrika-raised-questions-there-was-a-change-in-uit-7034516/
Comments
Post a Comment