फैक्ट्री में चोरी के आरोप में पांच जने गिरफ्तार
भीलवाड़ा. शाहपुरा थाना पुलिस ने बंद फैक्ट्री में चोरी के आरोप में पांच जनों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से माल बरामद कर लिया गया। वारदात के काम में लिया गया टेम्पो भी जब्त किया गया। पूछताछ में कई वारदात खुलने की सम्भावना जताई गई है। आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार सूचना मिली कि बड़ेसरा स्थित बंद फैक्ट्री से कुछ लोग सामान चुराकर ले जा रहे हैं। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पांच जनों को पकड़ लिया। उनसे पाट्र्स, पाइप और टेम्पो बरामद किया। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक चित्तौडग़ढ़ के प्रतापनगर निवासी पीयूष अग्रवाल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया। पुलिस ने कोदूकोटा निवासी मुकेश खटीक, गायत्रीनगर के दिनेश शर्मा, रिछड़ा के पुष्कार खटीक, पवन खटीक तथा मूलत: सवाईपुर हाल दादाबाड़ी, भीलवाड़ा निवासी रवि खटीक को गिरफ्तार किया। आरोपी बंद फैक्ट्री से माल चुराकर टेम्पो में भर लिया था। जिनको मुखबिर की सूचना पर ग्रामीणों के सहयोग से रोक लिया गया था।
source https://www.patrika.com/bhilwara-news/five-people-arrested-for-theft-in-the-factory-7033647/
Comments
Post a Comment