स्याही उद्योग से की शुरूआत, अब सेना के लिए तैयार कर रहे हथियार
भीलवाड़ा।
भीलवाड़ा में स्याही उत्पादन से उद्योग जगत में कदम रखने वाले सत्यनारायण नुवाल और उनके परिजनों ने सोलर, विस्फोटक समेत कई उद्योगों में देश और विदेश में अपना मुकाम बनाया है। नागपुर में उनकी कम्पनी सोलर इंडस्ट्रीज और अन्य कम्पनी सात देशों में उत्पादन कर रही है, जबकि दुनिया के ५१ देशों में इनका व्यवसाय है। सोलर ग्रुप की कंपनी इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड (ईईएल) सेना के लिए गोला-बारूद ही नहीं सैन्य गतिविधि में काम आने वाली प्रमुख प्राथमिक उत्पादों को भी तैयार कर रही है। वे पिनाका, आकाश, ब्रह्मोस आदि मिसाइलों के लिए रॉकेट का भी निर्माण कर रही है। सोलर ग्रुप ऊर्जा सामग्री के डिजाइन, विकास, निर्माण और अनुप्रयोग में विशेषज्ञता रखता है। कम्पनी का चालू वित्तीय वर्ष का टर्न ओवर 2527 करोड़ का है। मूलत: हुरड़ा के रहने वाले सत्यनारायण नुवाल कंपनी के चैयरमेन, कैलाश नुवाल और मनीष नुवाल निदेशक है।
सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड नागपुर पब्लिक लिस्टेड कम्पनी है। इसकी देश व विदेश में 51 उत्पादन कम्पनी है। इनमें प्रमुख रूप से जाम्बिया, नाइजीरिया, तुर्की, आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, घाना आदि देशों में है। कम्पनी के निदेशक कैलाश नुवाल व मनीष नुवाल है। सत्यनारायण नुवाल के भाई कैलाश नुवाल की शादी संगम ग्रुप के चेयरमेन रामपाल सोनी की भानजी के साथ रूपाहेली मे हुई थी।
सबसे बड़ी पैकेज्ड विस्फोटक निर्माण की इकाई
कंपनी के पास नागपुर भारत में एक ही स्थान पर दुनिया की सबसे बड़ी पैकेज्ड विस्फोटक निर्माण सुविधा है। कंपनी की 25 विनिर्माण सुविधाओं के साथ अखिल भारतीय उपस्थिति है। सोलर इंडस्ट्रीज प्रमुख खनन और बुनियादी ढांचा कंपनियों का समर्थन करती है। सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड को 24 फरवरी 1995 को सोलर एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड नाम से शामिल किया गया था। कंपनी को सत्यनारायण नुवाल, नंदलाल नुवाल और कैलाशचंद्र नुवाल ने प्रमोट किया। वर्ष 1996 तक सोलर ने व्यापार नेटवर्क के साथ-साथ संस्थागत बाजार की स्थापना की। कंपनी ने वर्ष 1996 में स्लरी एक्सप्लोसिव्स और वर्ष 1998 में डेटोनिंग कॉड्र्स का निर्माण शुरू किया। इस यूनिट की सफलता के साथ उन्होंने इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड के माध्यम से डेटोनेटर के निर्माण में प्रवेश किया। सितंबर 2005 में कंपनी ने इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड सोलर कैपिटल्स लिमिटेड और सोलर कंपोनेंट लिमिटेड के प्रमोटरों से सभी शेयरों का अधिग्रहण किया।
राम मंदिर के लिए 15 करोड़ की राशि
सत्यनारायण नुवाल ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण ने लिए नागपुर में आरएएस प्रमुख मोहन भागवत को 15 करोड़ की राशि का चेक प्रदान किया था। यहां हुरड़ा में माहेश्वरी समाज के लिए एक भवन का निर्माण भी करवाया है।
source https://www.patrika.com/bhilwara-news/ink-industry-started-now-weapons-are-being-prepared-for-the-army-7034079/
Comments
Post a Comment