11486 लाभार्थियों ने लगावाई वैक्सीन

भीलवाड़ा।
जिले में 109 साइट पर 11 हजार 365 को पहली और 121 हेल्थ व फ्रंट लाइन वर्कर्स ने दूसरी डोज लगाई गई। वही दांथल में 101 साल की रामु देवी का कोविड वक्सीनेशन किया गया।
आरसीएचओ डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि पहली डोज लगवाने वालों में 60 वर्ष से अधिक आयु के ११ हजार १६९ बुजुर्गों तथा गंभीर बीमारियों से ग्रसित 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के ११५ व्यक्तियों ने भी पहली डोज लगवाई। छूटे हुए १७ हेल्थ वर्कर्स व ६४ फ्रंट लाइन वर्कर्स ने भी पहली डोज लगवाई। वहीं दूसरी डोज लगवाने वालों में २० हेल्थ वर्कर्स व १०१ फ्रंट लाइन वर्कर्स शामिल रहे।
आज भी लगेंगे टीके
शर्मा ने बताया कि सरकार के आदेश पर गुरुवार को भी 45 सेन्टरों पर टीकाकरण किया जाएगा। इसमें 6 निजी अस्पताल शामिल है। जहां 250 रुपए देकर टीका लगवाया जा सकता है। जबकि 39 सरकारी अस्पतालों में निशुल्क टीके लगाए जाएंगे। चिकित्सा विभाग अब 45 साल से अधिक उम्र वाले लोगों के टीकाकरण की तैयारी में जुट गया है।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/11486-beneficiaries-vaccinated-in-bhilwara-6764796/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा