भू-प्रबंध अधिकारी कार्यालय का एसडीएम ने किया निरीक्षण

भीलवाड़ा।
अजमेर रोड पर सुखाडिय़ा सर्किल के पास स्थित भू-प्रबंध अधिकारी कार्यालय का मंगलवार को उपखंड अधिकारी ओम प्रभा ने निरीक्षण किया। यहां कुछ कमरो के ताले लगे थे तो कुछ खुले तो लेकिन सीट पर अधिकारी व कर्मचारी नहीं थे। यहां 11 में से 9 कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए। महज दो कर्मचारी उपस्थित थे। एसडीएम ओम प्रभा सुबह 10.10 बजे भू-प्रबंध अधिकारी कार्यालय पहुंच गई। तो वहां के हालात अजीब थे। अधिकतर कुर्सियां खाली थीं। नायब तहसीलदार अंकित सामरिया, निरीक्षक देवचंद मीणा, कमलेश कुलदीप, शंकर लाल रैगर, वीरेंद्र सिंह शक्तावत, पटवारी योगेश कुमार जाखड़, दिनेश कुमार बैरवा, अजय चौधरी, अमीन मनीष राठौड़ अनुपस्थित थे। कार्यालय में तहसीलदार शंकरलाल बलाई व अन्य दो कर्मचारी उपस्थित थे। एसडीएम ओम प्रभा ने तहसीलदार बलाई को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी व कर्मचारियों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। आमजन के कार्य समय पर हों, ताकि उन्हें राहत मिले। एसडीएम ओम प्रभा ने अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार कर जिला कलक्टर को भेजी है।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/sdm-inspects-the-office-of-land-management-officer-in-bhilwara-6762792/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा