इ-इनवॉइस 50 करोड़ से अधिक टर्नओवर वाले पर लागू
भीलवाड़ा।
दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की भीलवाड़ा शाखा की ओर से पटेलनगर स्थित आईसीऐआई भवन पर बैंक ऑडिट व इ-इनवॉइस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। शाखा अध्यक्ष सीए पीरेश जैन ने बताया कि कार्यक्रम 2 सत्रों में आयोजित किया गया।
इनवॉइस सही से लागू करवाने में सीए की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
सीए शिव झंवर ने बताया कि इ-इनवॉइस 1 अप्रेल से 50 करोड़ से ऊपर के टर्नओवर करने वाले सभी करदाता पर लागू होगा। यह टर्नओवर वित्तीय वर्ष 2017-18 से लेकर अभी तक के किसी भी वर्ष में होने पर लागू होगा। टर्नओवर में सभी तरह का टर्नओवर शामिल होगा चाहे वह टैक्सेबल हो या कर मुफ्त या निलरेटेड। उन्होंने सीए की जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि सभी सीए को अपने ग्राहक के रिकॉर्ड चेक करे। जिन पर भी यह प्रावधान लागू होगा उसको इसके लिए जागरूक करना होगा। यदि बिना इनवॉइस जारी किए माल का विक्रय किया जाता है तो यह कानूनी नहीं होगा। खरीदार इससे इनपुट क्लेम भी नहीं कर पाएगा।
बैंक ऑडिट की कार्य प्रणाली
सीए आलोक सोमानी ने बैंक ब्रांच ऑडिट प्रारंभ करने से पूर्व ऑफिस कार्य बहुत महत्वपूर्ण हैं। इससे बैंक ऑडिट के दौरान समय का पूर्ण उपयोग किया जा सके। बैंक ऑडिट के पूर्व एवं बाद की निम्न कार्य प्रणाली पर प्रकाश डाला।
बैंक ब्रांच ऑडिट प्रारम्भ करनेसे पूर्व निम्न प्रपत्रो को प्राप्त करना आवश्यक
सहमति पत्र, अनुबंध पत्र, पूर्व चार्टर्ड अकाउंटेंट का नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट, रिजर्व बैंक की ओर से जारी अधिसूचना व परिपत्र, रिजर्व बैंक की ओर से जारी ऋण व प्रभार के परिपत्र, आईसीऐआई की ओर से जारी गाइडेंस नोट व दिशा निर्देश।
......
बैंक ब्रांच ऑडिट के बाद निम्न प्रपत्र आवश्यक
प्रबंधन प्रतिनिधित्व पत्र (एमआरएल) अंकेषण प्रमाण पत्र जिन आधार पर ऑडिट रिपोर्ट जारी की हैं। आवश्यक बैंक अधिसूचनाए व परिपत्र। ग्रामीण व खृषि लोन की राज्यस्तरीय बैंक समिति द्वारा जरी अधिसूचना पत्र। अन्य महत्वपूर्ण प्रमाणित पत्र आदि।
कार्यक्रम में सीए रोहित झंवर, गरिमा गगरानी, मनोज सोनी, आशीष काबरा, आलोक पलोड़, दिनेश सुथार सहित 35 से अधिक सीए सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
source https://www.patrika.com/bhilwara-news/e-invoice-applicable-to-those-with-more-than-50-crore-turnover-6770979/
Comments
Post a Comment