45 वर्ष से अधिक उम्र के 7.41 लाख लोगों के लगेंगे कोरोना के टीके

भीलवाड़ा।
जिले में गुरूवार से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग कोविड टीकाकरण के लिए पात्र होंगे। टीकाकरण की बुकिंग कोविड एप के माध्यम से की जा सकती है। यदि कोई ऐसा नहीं करना चाहते हैं, तो किसी भी टीकाकरण केन्द्र पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकेंगे।
सीएमएचओ डॉ. मुस्ताक खान ने बताया कि जिले में 45 साल से अधिक उम्र के करीब 7 लाख 41 हजार 244 जने है। इनमें से अब तक 45 से 59 साल के गंभीर बीमारी वाले ३१९३ तथा ६० साल से अधिक उम्र वाले १ लाख ४७ हजार ९३१ समेत कुल १ लाख ५१ हजार १२४ जनों के टीके लग चुके है। एक अप्रेल गुरुवार को अवकाश होने के बाद भी टीकाकरण सौ से अधिक केन्द्रों पर किया जाएगा। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले में बुधवार को ५२०४ जनों के टीके लगाए गए है।

----

मुनि विकसंत व आचार सागर का बापूनगर मंदिर में प्रवेश
भीलवाड़ा . मुनि विकसंत सागर व मुनि आचार सागर बुधवार को बापूनगर स्थित पदमप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में मंगल प्रवेश किया। ट्रस्ट अध्यक्ष लक्ष्मीकांत जैन ने बताया कि शाम ५ बजे ढोल बाजे के साथ वासुपूज्य दिगंबर जैन मंदिर से विहार कर अरिहंत कॉलोनी स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचे। जहां सभी प्रतिमाओं के दर्शन किए। बाद में यहां से विहार कर दिगंबर जैन मंदिर बापूनगर पहुंचे। ट्रस्ट मंत्री पूनम चंदसेठी ने नव मंदिर निर्माण कार्य का मुनि को अवलोकन कराया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रावक उपस्थित थे।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/7-41-lakh-people-above-45-years-of-age-will-get-corona-vaccine-6774334/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा