पानी का फूटा झरना तो खिल उठे चेहरे

भीलवाड़ा। राजस्थान पत्रिका के हरयालो राजस्थान अभियान के तहत बापूनगर घ सेक्टर में विकसित हुए पार्क में शुक्रवार को पानी की धार उठी तो चेहरे खिल उठे। उजाड़ पार्क में बदलाव की कहानी लिखने वाली शिक्षिका लक्ष्मी शर्मा व उनकी टीम बोली, यह पार्क अब शहर का आदर्श पार्क होगा।


राजस्थान पत्रिका के हरयालो राजस्थान अभियान के तहत यहां उजाड़ पार्क की काया पलटी की क्षेत्र की महिला मण्डल ने ठानी तो शिक्षिका लक्ष्मी शर्मा के साथ कौशल्या पाराशर आदि जोश के साथ जुड़ गई। यहां पार्क विकसित होने के साथ ही हैरिटेज पोल यहां की पहचान बन गया है। शुक्रवार को नगर विकास न्यास ने यहां पार्क की सिंचाई के लिए बोरिंग किया तो महिला टीम का जोश दुगना हो गया। लक्ष्मी व कौशल्या आदि ने बोरिंग से पहले पूजा अर्चना की। लक्ष्मी ने पत्रिका का आभार जताया कि उनके प्रयास से आबादी के बीच उजाड़ पार्क रौनक हो उठा।


गौरतलब है कि पार्क की तस्वीर बदलने वाली महिला टीम का क्षेत्र के लोगों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। आयोजित कार्यक्रम में रानी लक्ष्मी बाई उद्यान विकास समिति अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा व सचिव कौशल्या पाराशर का सम्मान किया गया।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/fountains-blossomed-if-the-waterfall-6768346/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

सरपंच नहीं पटवारी जारी कर सकेंगे उतराधिकारी प्रमाण पत्र

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा