कोरोना से बचाव के लिए मास्क के साथ खेलनी होगी धुलंडी
भीलवाड़ा।
कोरोना के नए स्ट्रेन के चलते संक्रमितों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। इससे एक बार फिर देश के कई राज्यों में लॉकडाउन जैसी स्थिति है। महाराष्ट्र, पंजाब और गुजरात में संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। इसके चलते राजस्थान में भी चिंता की लकीरें बढ़ गई हैं। चिकित्सा विभाग ने आशंका व्यक्त की है कि अगर लोग कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो पहले जैसी स्थति पैदा हो सकती है। इसके लिए कोरोना-19 से बचाव के लिए होली के दौरान रंग खेलते समय कई सावधानियां रखनी होगी। ऐसा पहला मौका होगा जब लोगों को मास्क लगाकर ही रंग खेलना होगा। हालांकि होली का त्योहार हमारी जिन्दगी खुशियां और रंग बिखेरता है। इसमें कोई दो राय नहीं कि होली खेलने का आनन्द कुछ और ही होता है। लेकिन कोरोना का विशेष ध्यान रखना होगा।
इनकी रखनी होगी सावधानी
- होली खेलने के लिए बाहरी लोगों को घर पर न बुलाएं। इससे संक्रमण का खतरा कम रहता है। घर के लोगों के साथ ही होली मनाएं। बाहर जाकर होली खेलने से भी परहेज करें।
- कोरोना काल में अधिक लोगों के साथ मिलकर होली न मनाएं। भीड़-भाड़ इलाके में जाकर होली मनाने से परहेज करें। - कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग के माध्यम से अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ होली मनाएं।
- अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के बिना होली मनाना कठिन है। लेकिन कोरोना से बचाव के लिए यह आवश्यक भी है। इसमें थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है।
- सर्दी-खासी और फ्लू से पीडि़त लोगों को किसी भी उत्सव में भाग नहीं लेना चाहिए, भले ही लक्षण हल्के हों। इसके लिए अगर आपको सर्दी-खांसी या फ्लू की शिकायत हैं, तो बाहर न निकलें।
- अगर आप घर से बाहर जाते हैं, तो वापस लौटने के बाद अपने हाथों को साबुन से धोएं, सेनेटाइजर का उपयोग करें।
- कोरोना काल में हाथ मिलाने और गले लगाने से परहेज करें।
- घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनना बिल्कुल न भूलें।
source https://www.patrika.com/bhilwara-news/dhundi-will-have-to-play-with-a-mask-to-protect-against-corona-6770924/
Comments
Post a Comment