दो अस्पतालों की कोरोना उपचार की अनुमति रद्द

भीलवाड़ा।
कोरोना संक्रमित मरीजो के उपचार में लापरवाही बरतने पर शहर के दो हॉस्पीटल की कोविड उपचार के लिए दी गई अनुमति की निरस्त कर दी है।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते के निर्देशानुसार शनिवार को शहर में कोरोना की दूसरी लहर के बढ़ते प्रकोप के रोकथाम के लिए उपचार के लिए अधिकृत हॉस्पीटलो का नोडल व चिकित्सा अधिकारियों की ओर से निरीक्षण किया गया। इस दौरान भीलवाड़ा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पीटल एवं श्रीराम हॉस्पीटल में राज्य सरकार के दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने, मानवीय मूल्यों के विपरीत कार्य करने व संक्रमित मरीजो के जीवन से खिलवाड़ करना जैसी गंभीर लापरवाही पाई गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुस्ताक खान ने बताया कि निरीक्षण के समय इन हॉस्पीटल में चिकित्सक व स्टाफ कर्मी नदारद मिले। बेड़ उपलब्धता की सूचना सहित अन्य गड़बडिया पाई गई। जिसके तहत दोनों हॉस्पीटल को कोविड उपचार करने की अनुमति निरस्त कर दी गई। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे अन्य अस्पातालों में भी हो रहा है। उनकी भी शिकायते मिली है। उसके आधार पर जांच की जा रही है।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/permission-for-corona-treatment-of-two-hospitals-revoked-6816273/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा