पीपीई कीट में एमजीएच परिसर में घूमते हैं तीमारदार

भीलवाड़ा ।
कोरोना को लेकर लोग अब भी लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसा ही नजारा महात्मा गांधी अस्पताल परिसर में देखने को मिल रहा है। यहां कोरोना संक्रमितों की देखभाल करने वाले लोग पीपीई कीट में खुले आम परिसर में घूमते नजर आते हैं। इससे संक्रमण फैलने का हर समय खतरा है। यहां कोविड मरीजों के परिजन ही लापरवाही बरत रहे है। कोविड वार्ड में जाने के लिए यह पीपीई किट पहनते है। किट पहनकर वार्ड में मरीज से मिलकर आ जाते हैं। आने के बाद किट को वार्ड के बाहर ही उतारने के बजाय इसे पहनकर अस्पताल व आसपास की सड़कों पर घूमते रहते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि पीपीई किट पहनकर घूमना खतरनाक और दूसरों के लिए जानलेवा हो सकता है। दो दिन से इसे लेकर शिकायते आ रही थी। शनिवार को जब मौका देखा गया तो अस्पताल परिसर की सड़कों पर लोग पीपीई किट पहनकर घूमते दिखाई दिए। सड़क पर कुछ जगह पीपीई किट कचरे की तरह खुले में भी पड़े थे। महात्मा गांधी पार्क के पास पीपीई किट सड़क पर पड़े मिले। मरीज के परिजन उसे सड़क पर ही उतार कर फेंक गए। मजबूरन सफाईकर्मी इनकों सड़कों से हटाते है। कई मरीज के परिजन पीपीई किट पहने अस्पताल परिसर के मेडिकल स्टोर्स व कैंटीन तक भी पहुंच जाते है। दूध की डेयरी पर भी इन्हें सामान खरीदते हुए देखा जा सकता है। हालांकि इन्हें दुकानदार रोकते भी है पर ये नहीं मानते।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/timbers-roam-the-mgh-campus-in-ppe-kits-in-bhilwara-6816202/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा