86 केंद्रों पर 3170 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज

भीलवाड़ा।
जिले में शुक्रवार को ८६ केंद्रों पर 45 से अधिक उम्र के लोगों तथा 60 वर्ष से अधिक बुजुर्गों के टीका लगाया गया। इन दिनों कोरोना कहर बरपा रहा है। ऐसे में वैक्सीनेशन केंद्र पर कोविड-19 गाइड लाइन की भी सख्ती से पालना की जा रही है। आरसीएचओ डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को 45 से 59 साल के २३१८ तथा 60 या इससे अधिक उम्र के ७८३ लोगों को पहला डोज लगाया गया। इसी प्रकार 45 से 59 साल के २१८० तथा 60 वर्ष से अधिक के २४ हजार ९९६ बुजुर्गों को टीके का दूसरा डोज लगाया गया। अब तक 45 से अधिक उम्र के १ लाख ३९ हजार ४७० को पहली तथा २१८० को दूसरी डोज लगाई है। ६० साल से अधिक उम्र वाले को १ लाख ९२ हजार २१० बुजुर्गों को पहली तथा २४ हजार ९९६ को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। कुल पहली डोज कुल ३ लाख ६६ हजार २६७ को तथा ५५ हजार ४४० को दूसरी डोज लगाई गई है।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/first-dose-of-vaccine-to-3170-people-at-86-centers-in-bhilwara-6814543/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा