सरकार निशुल्क करवाएगी अन्तिम संस्कार
भीलवाड़ा।
कोरोना संक्रमित से होने वाली मौतों को लेकर अब सरकार ने उनका अन्तिम संस्कार कराने का बिड़ा उठाया है। सरकार ने इसके लिए प्रदेश की सभी निकायों को हर सुविधा निशुल्क कराने के निर्देश दिए है। इसे लेकर अब नगर परिषद, नगर पालिकाओं की ओर से सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। वह भी निशुल्क।
स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक दीपक नन्दी ने आयुक्त नगर निगम, नगर परिषद व अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए है कि कोरोना संक्रमण से किसी की मौत होने पर पार्थिक देह को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सम्मान पूर्वक अन्तिम संस्कार के लिए परिजनों को पार्थिक देह को चिकित्सालय से शमशान, कब्रिस्तान तक परिवहन के लिए निशुल्क वाहन उपलब्ध कराएगा। अन्तिम संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री व अन्य व्यवस्थाए पर होने वाला व्यय भी स्थानीय निकाय वहन करेगा। नगर निकाय के पास वाहन न होने पर वह जिला प्रशासन, आरटीओ या डीटिओ के माध्यम से वाहन का अधिग्रहण करवाकर सहायता के लिए उपलब्ध कराएंगे। नगर परिषद आयुक्त का कहना है कि कोरोना से मृतक परिवार जन को निकाय से सम्पर्क करना होगा।
source https://www.patrika.com/bhilwara-news/the-government-will-conduct-the-last-rites-free-of-charge-in-bhilwara-6816231/
Comments
Post a Comment