कोरोना फाइटर लाड पर सब को नाज
भीलवाड़ा । कोरोना महामारी में अपनी जान जोखिम में डाल कर सुभाषनगर निवासी लाड देवी जीनगर कोरोना संक्रमित व जरुरतमंद परिवारों की मदद में जुटी हुई है। जीनगर का संकल्प है कि उनके होते हुए कोई भूखा नहीं सोए और कोई मदद से वंचित ना रहे। लाड देवी के इसी हौसले एवं जज्बे को देखते हुए शहर के विभिन्न संगठन उन्हें सम्मानित कर चुके है। लाड देवी अभी रोजाना तीन से चार घंटे जरुरतमंदों की सेवा में लगा रही है।
सुभाषनगर शिवमंदिर विकास समिति के अनिल जैन बताते है कि मार्च २० से लेकर कोरोना की दूसरी लहर में लाड देवी स्वयं मास्क बना कर बांट रही है। संक्रमितों को पीपीई किट मुहैय्या कराए है। करीब सौ परिवारों को खाद्य सामग्री के पैकेट बना कर बांट चुकी है। इतना ही नही वह आयुर्वेद्विक काढ़ा वितरण करने में भी वह जुटी हुई है। घरों में हाइपोक्लोराइड के छिडकाव में भी वह सहयोग कर रही है। पवनेश व्यास बताते है कि लाड देवी के सेवा भाव को देखते हुए क्षेत्र की महिलाएं व युवा भी प्रोत्साहित हुए है और वह भी जन सेवा में जुटे है।
मास्क तो है जरूरी
इधर, लाड देवी बताती है कि कोरोना संकट काल से जो हालात बने है, वह चिंतनीय है। लोगों को खुद को जागरूक रहना होगा। बिना मास्क घर के नहीं निकलना चाहिए, सोशल डिस्टेंस भी जरूरी है।
source https://www.patrika.com/bhilwara-news/everyone-is-proud-of-corona-fighter-lad-6822733/
Comments
Post a Comment