मालासेरी देवडूंगरी का दानपात्र खुला, पीएम मोदी पाती में क्या दे गए शाम तक चलेगा पता

अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल आसींद क्षेत्र के मालासेरी देवडूंगरी पर भगवान देवनारायण के मंदिर का दानपात्र सोमवार को शुभ मुहुर्त और हवन के बाद खोला गया। दो दानपात्र में जमा राशि को एक जगह एकत्र किया गया और उसके बाद गणना का काम शुरू हुआ। गणना के लिए 10 से अधिक जने लगे हुए है। इसी दानपात्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बंद लिफाफा डाला था। भगवान देवनारायण के भक्तों को पीएम मोदी की पाती खुलने का बेसब्री से इंतजार है।

इस पाती में क्या संदेश या सौगात पीएम मोदी देकर गए इसको जानने के लिए लोग उत्सुक है। भगवान देवनारायण विकास समिति पदाधिकारियों की अगुवाई में दानपात्र से निकली राशि की गणना का काम जारी है। पुजारी हेमराज पोसवाल का कहना है कि दानपात्र को तिलक लगाकर ट्रस्ट सदस्य की उपस्थिति में खोला गया। इस अवसर पर सभी सदस्यों को तिलक लगाया गया। भक्तों में दानपात्र खोलने को लेकर भारी उत्साह है। पीएम मोदी के लिफाफे के बारे में अधिकृत जानकारी शाम तक दी जाएगी। अब तक दानपात्र में दो हजार के नोट भी निकले है। दो हजार के नोट को बैंक 30 सितम्बर तक ही स्वीकार करेगा। ऐसे में जितने दो हजार के नोट निकलेंगे। उनको बैंक में जमा कराया जाएगा।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/donation-box-of-malaseri-devdungari-opened-what-pm-modi-gave-in-retur-8505105/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा