जनता ने कांग्रेस को बिल में डालने की ठानी: जैन

भीलवाड़ा. विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ.सुरेंद्र जैन ने आरोप लगाया कि राजस्थान की सरकार हिंदू विरोधी है। यहां की कांग्रेस सरकार हिन्दू समाज का अस्तित्व समाप्त करने का प्रयास कर रही है। बप्पा रावल ने अफगानिस्तान तक भगवा पताका लहराई थी। आज भी कण-कण में भगवा पताका लहरा रही है। यह भगवा की धरती थी और रहेगी। बजरंग दल की चार शौर्य जागरण यात्राएं इस प्रांत में निकल रही है। चारों यात्राओं काे सर्व समाज का समर्थन है। यात्रा से पूरा राजस्थान भगवामय हो गया है।

 


रोडवेज बस स्टैंड के पास वरिष्ठ नागरिक भवन में शनिवार को मीडिया से जैन ने कहा कि हिन्दू नाम का रह जाए व त्योहार न मना सके इसलिए यहां की कांग्रेस सरकार राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण अधिनियम 2023 लाई है। पूरे देश से लोग मेलों से प्रेरणा लेते है। यहां श्याम खाटू व गोगाजी तक के मेले लगते हैं। क्या हर हिन्दू मेले में आने के लिए सरकार से अनुमति लेगा? हिन्दू समाज यह कानून स्वीकार नहीं करेगा। कांग्रेस नीत पिछली केन्द्र सरकार भी हिन्दू विरोधी ऐसा कानून लाई थी, जिसे देश में विरोध पर वापस लेना पड़ा था। आज कांग्रेस सरकार मेले में भगवा झंडा लगाने से भी रोकती है। सरकार की इसी नीति के कारण जेहादियों की हिम्मत बढ़ रही है।

जैन का कहना था, विहिप कांग्रेस सरकार की हिन्दू विरोधी मानसिकता और कार्यों का विरोध करती आई है और आगे भी जारी रखेगी। सरकार ने इस बिल को जल्द वापस नहीं लिया तो लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। कांग्रेस को प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा के दिमाग का इलाज कराना चाहिए, जो कहते हैं कि विहिप व बजरंग दल को बिल में डाल देंगे। असल में जनता इस बार कांग्रेस को बिल में डालना तय कर चुकी है।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/the-public-is-determined-to-include-congress-in-the-bill-jain-8503358/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा