भीलवाड़ा में अनंत चतुर्दशी पर 28 को निकलेगी शोभायात्रा, बारावफात का जुलूस 29 को

गणेश महोत्सव की शोभायात्रा अनंत चतुर्दशी के दिन 28 सितंबर को एवं बारावफात का जुलूस 29 सितंबर को निकाला जाएगा। शहर में शांति व्यवस्था को लेकर कोतवाली में रविवार को सीएलजी की बैठक हुई। सदस्यों ने पुलिस प्रशासन के साथ चर्चा की। पहले दोनों जुलूस एक ही दिन निकलने थे। प्रशासन व समाज जनों की सहमति से अलग-अलग दिन जुलूस निकाले जाएंगे। अति. पुलिस अधीक्षक विमलसिंह नेहरा, डीएसपी देशराज सिंह, एसडीएम विनोद चौधरी, कोतवाली प्रभारी दिनेश जीवनानी ने चर्चा की।

शोभायात्रा या जुलूस में डीजे नहीं बजेगा। शोभायात्रा मार्ग, सार्वजनिक स्थान एवं शहर में धार्मिक झंडे व फर्रिया नहीं लगाई जाएगी। शोभायात्रा में बड़े झंडे लेकर नहीं चलेंगे। छोटे झंडे लकड़ी या प्लास्टिक के डंडे में लगाकर चल सकेंगे। जुलूस में हथियार साथ लेकर चलने पर रोक रहेगी। दोनों पक्षों ने सहमति जताई। समय पर शोभायात्रा शुरू करने और कुंड में पानी पूरा भरा हो इसमें ही प्रतिमाएं विसर्जित की जाएगी। सुरेश गोयल, उदयलाल समदानी, दिलीप हिंगड़, महावीर समदानी, प्रदीप सुराना, शहाबुद्दीन, बुरहानुद्दीन, जाकिर हुसैन, इदरीश आदि मौजूद थे।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/in-bhilwara-procession-will-be-taken-out-on-anant-chaturdashi-on-28th-8504980/

Comments