भीलवाड़ा झूमे हजारों भक्त, नंद के आनंद भैयो की गूंज

भीलवाड़ा. बधाई हो बधाई के साथ हर तरफ गूंज नंद के आनंद भैयो जय कन्हैयालाल की हो रही थी। हजारों भक्तगण एक साथ खुशी से झूम रहे थे। हर चेहरे पर उल्लास छाया हुआ था और सभी तारणहार कृष्ण जन्म की खुशी में डूबे हुए थे। ये नजारा बुधवार को शहर के आरसी व्यास कॉलोनी स्थित मोदी ग्राउण्ड में विश्व शांति सेवा समिति के तत्वावधान में देवकीनंदन ठाकुर के मुखारबिंद से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान गंगा महोत्सव के कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान दिखा। पूरा माहौल कृष्ण भक्ति से सरोबार हो गया। पंडाल में विशेष सजावट थी।

 


व्यास पीठ पर विराजित ठाकुर के बधाई गीतों के साथ हजारों भक्त झूमते रहे और एक-दूसरे को कृष्ण जन्मोत्सव की बधाई देते रहे। महाराज ने चौथे दिन विभिन्न प्रसंगों के जरिए सद्कर्म, ईश्वर भक्ति और भागवत श्रवण का महत्व समझाया। कहा कि अच्छे लोग वहीं है जो परमात्मा की तरह सुख में भले साथ न आए पर दुख में अवश्य साथ देते हैं।

महाराज ने कहा कि हमे ओटीटी या ऐसे किसी प्लेटफार्म की जरूरत नहीं है जहां हमारी संस्कृति, रिश्तों व भावनाओं का आदर नहीं किया जाता। हमारी रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने वाले ऐसे प्लेटफार्म बंद किए जाए। आयोजन समिति के हेमेन्द्र शर्मा ने बताया कि महंत बनवारीशरण, सांसद सुभाष बहेड़िया, सभापति राकेश पाठक, ओम नराणीवाल, कैलाश कोठारी आदि ने व्यास पीठ की आरती की। संयोजक श्यामसुन्दर नौलखा, अध्यक्ष आशीष पोरवाल, राजेन्द्र कचोलिया व राकेश दरक मौजूद थे।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/thousands-of-devotees-danced-in-bhilwara-echo-of-nand-s-anand-bhaiya-8509654/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा