सांवलिया सेठ की पोशाक दो करोड़ की

चित्तौड़गढ़ जिले के सांवलियाजी मंदिर में भगवान सांवरिया सेठ को चार दिन पहले एक श्रद्धालु ने 3 किलो 894 ग्राम वजनी सोने की पोशाक भेंट की थी। इसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ 25 लाख रुपए से ज्यादा है।

सांवलियाजी की ख्याति विश्व विख्यात है ऐसे में यहां पर हर माह करोड़ों का चढ़ावा भंडार से निकलता है। इसमें जहां सोने-चांदी के आभूषण होते वहीं करोड़ों रुपए की नकदी होती है। ऐसे में इसमें लाखों रुपए का चढ़ावा बड़े नोटों के रुपए के रुप में आता है।

हाल ही में गत दिनों हुई सांवलियाजी के भंडार की गणना में साढ़े नौ करोड़ की नकदी चढ़ावे के रुप में प्राप्त हुई थी। इनमें लाखों के दो हजार के नोट भी निकले। राशि को तत्काल बैंकों में मंदिर के खातों में जमा करा दिया गया। यहां चढ़ावे में नगदी के साथ ही सोने, चांदी व हीरे के जेवरात भी निकलते है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के मंदिर में पीएम मोदी ने सीलबंद लिफाफे में चढ़ाएं 21 रुपए! ऐसे खुला राज



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/sanwaliya-seth-s-dress-worth-two-crores-8505556/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा