ट्रेलर से टाइल्स बनाने के पाउडर की आड़ में बीस लाख का गांजा बरामद
हनुमाननगर. (भीलवाड़ा)
हनुमाननगर थाना पुलिस और जयपुर सीआईडी (सीबी) ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मंगलवार शाम को ट्रेलर से बीस लाख रुपए का गांजा बरामद किया। मौके से चालक-खलासी को गिरफ्तार कर लिया। टाइल्स बनाने के पाउडर की आड़ में मादक पदार्थ विशाखापटनम से तस्करी करके लाया गया था। इसे अजमेर में कहीं सप्लाई करना था। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
थानाप्रभारी हरीश सांखला के अनुसार सीआईडी (सीबी) को मुखबिर से सूचना मिली कि कोटा की ओर से आ रहे एक ट्रेलर में मादक पदार्थ सप्लाई करके लाया जा रहा है। इस पर हनुमाननगर पुलिस ने इलाके में हाइवे पर नाकाबंदी की। शंका के आधार पर ट्रेलर को रोका गया। तलाशी लेने पर टाइल्स बनाने के पाउडर के कटटाें के नीचे दबाकर रखे दो कटटों में 78 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। दोनों कटटों में पांच-पांच किलो के 15 पैकेट मिले। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम लसाडिया (शाहपुरा) निवासी विमल गिरी व सुरपुरा (अजमेर) निवासी धारूराम जाट बताया। दोनों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। आरोपियों ने बताया कि यह माल विशाखापटनम िस्थत बंदरगाह से भरा गया था और अजमेर में सप्लाई करना था। पुलिस अजमेर में किस सप्लाई करना था। इस बारे में पता कर रही है।
source https://www.patrika.com/bhilwara-news/bhilwara-news-bhilwara-hindi-news-7648738/
Comments
Post a Comment