मौसमी बीमारियों को लेकर चिकित्सा विभाग सर्तक
वर्षा शुरू होने के साथ हीं मौसमी बीमारियों के बढ़ने की संभावना को देखते हुए अब मौसमी बीमारियों के बचाव के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग चौकस हो गया है। टीम घर-घर जाकर एन्टीलार्वल गतिविधियों का संचालन कर रहा है। इसके साथ हीं जिले में मौसमी बीमारियों के प्रति जनसाधारण को जागरूक करने एवं बचाव के लिए आवश्यक व्यवस्थाऐं कर आमजन को बीमारियों से बचने के उपाय बता रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुस्ताक खान ने बताया कि बरसात के मौसम में जलभराव के कारण मच्छरजनित बीमारियों की आंशका बनी रहती है। इसके लिए समस्त चिकित्सा अधिकारी अपने अधीन आने वाले क्षेत्रों में मच्छर रोधी एंटी डेंगू गतिविधियां करवाया जाना सुनिश्चित करावे साथ हीं कार्मिकों का मुख्यालय पर ठहराव सुनिश्चित करते हुए दवाओं की उपलब्धता व आशा व एएनएम की टीमें बनाकर घर-घर सर्वे के दौरान टीमें विभाग की अन्य गतिविधियों की जानकारी आमजन को उपलब्ध करावे। सर्वे टीमें आईएलआई एवं बुखार के रोगियों की रक्त पटिट्का लेना एवं प्राथमिक लक्षणों के आधार पर उपचार, लार्वा प्रदर्शन, प्रचार प्रसार की गतिविधियां का आयोजन करावे।
डिप्टी सीएमएचओ डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि जिले में मौसमी बीमारियों की रोकथाम के पूरे प्रयास किए जा रहे है। जिले में बढती मौसमी बीमारियों मलेरिया, डेगूं विशेष बचाव अभियान को लेकर जिला व ब्लॉक स्तर पर एन्टीलार्वल गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। जिसमें घर-घर की विजिट कर एन्टी लार्वल एक्टीविटी एवं स्वास्थ्य के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मौसमी बीमारियों के फैलने की स्थितियों के नियंत्रण करने के लिए जिले में तथा उपखण्ड स्तर पर रेपिड रेस्पॉन्स टीम का गठन किया गया है। यह टीम तुरन्त मौसमी बीमारियों जैसे मलेरिया, डेंगूॅ, बुखार, दूषित पानी की वजह से होने वाली बीमारियां फैलने की सूचना पर क्षेत्र में जाकर उनका इलाज करेगी। वहीं हाईरिस्क एरिया पर विशेष फोकस दिया जाएगा। मौसमी बीमारियों की सूचना देने के लिए जिला स्तर पर व प्रत्येक ब्लॉक पर कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिला स्तर पर कोई भी व्यक्ति 01482-232643 पर कॉल कर मौसमी बीमारियों से संबंधित सूचना व जानकारी कन्ट्रोल रूम पर दे सकता है।
आमजन से अपील
चावला ने अपील करते हुए कहा कि मौसमी बीमारियों से बचने के लिए आमजन अपने घरों के आसपास पानी एकत्रित नहीं होने दे, पूरी आस्तीन के कपडे पहनें, पीने के पानी को ढक कर रखे, साफ-सफाई का ध्यान रखे साथ हीं सर्दी-जुखाम होने पर अपने नजदीकी अस्पताल में जाकर चिकित्सकों से उपचार लेवे।
source https://www.patrika.com/bhilwara-news/medical-department-alert-about-seasonal-diseases-7660522/
Comments
Post a Comment