सुहाने मौसम के बीच पर्यटन स्थलों पर उमड़े सैलानी

भीलवाड़ा में सुहाने मौसम में हरियाली अमावस्या पर गुरुवार का दिन पिकनिक के नाम रहा। पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार रहे। लोगों ने हल्की बारिश के बीच प्राकृतिक स्थलों पर गोठ व जलस्रोतों में स्नान का लुत्फ उठाया गया। शहर के निकट हरणी महादेव, चामुंडा माता की पहाड़ी, अधरशिला महादेव, पातोला महादेव, मेजा बांध, हमीरगढ़ ईको पार्क, शिवाजी गार्डन, स्मृति वन आदि स्थानों पर लोगों ने पिकनिक मनाई। हरणी महादेव में मेले में दिनभर लोगों की आवाजाही रही। शाम तक मेले में रौनक रही। यहां महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।


झरनों का वेग देखने उमड़े

अच्छी बारिश से मेनाल का झरना निरंतर बह रहा है। बूंदी जिले की सीमा िस्थत भीमलत झरना बह रहा है। यहां लोग परिवार व मित्रों के साथ पहुंचे व गोठ का मजा लिया। झरनों में नहाए। मेनाल में लोगों ने झरने में नहाने के बाद प्राचीन शिव मंदिर में अभिषेक किया। वहीं भीलवाड़ा शहर की जीवनदायिनी रही मेजा बांध में पानी की आवक घटी। इसके बावजूद लोगों ने वहां नहाने का आनन्द लिया। दिन भर लोगों की भीड़ लगी रही।
शिवालयों में भक्तों की भीड़
हरियाली अमावस्या पर शिवालय हर-हर महादेव से गुंजायमान रहा। सुबह से शिवालयों में भक्तों की भीड़ रही। भगवान शिव का आकर्षक श्रृंगार किया गया। गोवटा बांध के बाण माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। जिले में सबसे पहले भरने वाला गोवटा बांध पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। जिले व पड़ोसी जिलों के लोगों के लिए रमणीक स्थल बन गया। चार दिन की बरसात से गोवटा पर चादर चल रही है।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/amidst-the-pleasant-weather-tourists-gathered-at-tourist-places-7680794/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा