66 करोड़ रुपए का आयकर विभाग का नोटिस देखकर रंगाई पुताई करने वाले श्रमिक के उड़े होश
भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा क्षेत्र के हुरड़ा में रंगाई पुताई करने वाले मजदूर को आयकर विभाग अजमेर ने 66 करोड़ रुपए नोटिस थमाया है। तय समय पर तलब नहीं होने पर दस हजार रुपए का जुर्माना भी ठोका है।
आयकर विभाग अजमेर ने हुरड़ा निवासी गोविंद भील को 66 करोड़ रुपए का नोटिस भेजकर तलब किया है। गोविंद के अजमेर नहीं पहुंचने पर 10 हजार रुपए के जुर्माने का भी नोटिस भेजा। नोटिस पहुंचने के बाद गोविंद व उसके परिजन सहित परिचित सकते में आ गए। एक शख्स ने गोविंद को हिंदुस्तान जिंक में नौकरी दिलाने के नाम उसके कागजात लेकर उसका बैंक में खाता खुलवा दिया। गौरतलब है कि गोविंद रंगाई पुताई का काम करके अपने परिवार का पेट पाल रहा है।
गोविंद ने बताया कि आयकर विभाग की तरफ से उसे नोटिस मिला है, जिसमें 66 करोड़ रुपए रुपये देने को कहा गया है। साथ ही नियत समय पर उपस्थित नहीं होने पर दस हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। इससे मैं और पूरे परिवार के सदस्य व चिरपरिचित हैरान है। उनका कहना है कि वह कैसे में इस टैक्स को चुका पाएगा। वे बड़ी मुश्किल रंगाई पुताई व मजदूरी करके दो वक्त की रोटियों का अपने व परिवार के लिए जुगाड़ कर पाता है।
पूर्व में देशभर में ऐसे कई मामले सामने आए है
जानकारों का माना है कि गत वर्षों देशभर में ऐसे कई मामले सामने आए जब श्रमिकों को इस तरह के नोटिस मिले हैं। कभी बिजली निगम भारी भरकम बिजली का बिल भेेज देता है तो कभी ऐसे नोटिस। जबकि संबंधित व्यक्ति को पता ही नहीं होता है कि उसेजीवन में कभीकोई बडा लेन देन किया हो। ऐसे मामलों में दस्तावेजों का दुरुपयोग हो सकता है। इसके लिए हर व्यक्ति को सजग व सुरक्षित रहना होगा।
source https://www.patrika.com/bhilwara-news/labor-got-66-crore-notice-in-bhilwara-7655325/
Comments
Post a Comment