भाजपा विधायक का धरना एवं भ्रम 40 घंटे बाद टूटा

बजरी से भरे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक की मौत की घटना के बाद मृतक आश्रितों को मुआवजा देने की मांग को लेकर धरने पर बैठे भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा व ग्रामीणों ने रविवार सुबह चालीस घंटे बाद धरना समाप्त कर दिया। इसके उपरांत परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में कर दिया।

राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर थाना क्षेत्र के रावत खेड़ा में शुक्रवार दोपहर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार कन्हैया लाल मीणा की मौत हो गई थी। घटना से गुस्साएं ग्रामीण व विधायक मीणा मुआवजे की मांग को लेकर चावंडिया चौराहे पर धरने पर बैठ गए थे। बीते 40 घंटे से चल रहा गतिरोध आखिरकार तीसरे दिन रविवार सुबह दस बजे धरना वापस लेने की घोषणा के साथ ही समाप्त हो गया।

रंग पंचमी का त्योहार होने व घटना का तीसरा दिन होने के चलते भाजपा विधायक व परिजनों ने आपसी वार्तालाप कर धरना समाप्त की घोषणा की। मृतक के पिता मगन लाल पुलिस उपाधीक्षक हंसराज बैरवा से मिले और पुत्र कन्हैयालाल का शव लिया। दोपहर को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/bjp-vidhaayak-meena-ka-dharana-and-bhram-40-ghante-baad-tootabjp-8096003/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा