Rajasthan New district : क्रांतिकारियों के गढ़ रहे शाहपुरा को जिले की सौगात, लोगों ने एक साथ मनाई होली-दिवाली

Rajasthan New district भीलवाड़ा.शाहपुरा .

राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को प्रदेश में 19 नए जिलाें के गठन की घोषणा में भीलवाड़ा जिले के उपखण्ड मुख्यालय शाहपुरा को भी नए जिले की सौगात दी है। नए जिलों की घोषणा होते ही शाहपुरा में खुशियां छा गई। चहुंओर जश्न का माहौल बन गया। खुशियों से डूबे लाेगों ने होली व दिवाली एक साथ ही मना ली। ढोल-नगाड़े बजाने के साथ जमकर गुलाल उड़ाई गई तो आतिशबाजी कर आसमान गूंजा दिया।

लोगों ने नाचते-गाते शाहपुरा को जिला बनाने की खुशियां मनाई। एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया। शाहपुरा को जिला बनाने के पीछे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक कैलाश मेघवाल का प्रयास रहा है। शाहपुरा जिला बनने से यहां विकास रफ्तार पकड़ेगा। लोगों की मूलभूत सुविधाओं में विस्तार होगा।शाहपुरा को जिला बनाने के लिए मेघवाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व उच्चस्तरीय समिति के अध्यक्ष रामलुभाया पत्र लिखा था। शाहपुरा नया जिला बनने से भीलवा़ड़ा दो भागों में विभक्त हो जाएगा। शाहपुरा के खाते में तीन विधानसभा जुड़ेगी। इसमें शाहपुरा, आसींद तथा जहाजपुर विधानसभा को शामिल किया जा सकता है। ऐसे में भीलवाड़ा जिले के खाते में चार विधानसभा होगी। इनमें भीलवाड़ा, रायपुर-सहाड़ा, मांडल तथा मांडलगढ़ शामिल होगी। माना जा रहा है कि वर्ष-2026 में विधानसभा का सीमांकन होना है। इसके चलते विधानसभा क्षेत्र में किसी तरह के टुकड़़े नहीं किए जाएंगे।

शाहपुरा जिले में यह होंगे तहसील व उपखंड-

आसींद, हुरड़ा, शाहपुरा, फूलियाकलां, जहाजपुर तथा कोटड़ी तहसील तथा उपखण्ड मुख्यालय में आसींद, गुलाबपुरा, शाहपुरा, फूलियाकलां, जहाजपुर तथा कोटड़ी शामिल होंगे।

बड़े जिले में शुमार था भीलवाड़ा-

ज्ञात है कि भीलवाड़ा जिला राजस्थान के बड़े जिलों में शुमार था। ऐसे में इसका विभाजन की मांग थी। प्रदेश के 33 जिलों में वर्ग किलोमीटर के अनुसार भीलवाड़ा 13वें स्थान पर है। विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से देखें तो 200 विधानसभा क्षेत्रों में से 11वें स्थान पर आता है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भीलवाड़ा जिले की जनसंख्या 24,08,523 है, जो कि प्रदेश में 10 वें स्थान पर है। 2023 के अनुसार जिले की जनसंख्या लगभग 28 लाख 50 हजार है। वर्तमान में भीलवाड़ा जिले में 16 उप तहसील, 16 तहसील, 14 पंचायत समितियां, 398 ग्राम पंचायत और 1938 राजस्व ग्राम हैं। भीलवाड़ा राजस्थान के 11 बड़े शहरों में शामिल है। शाहपुरा भौगोलिक दृष्टि से जिले का सबसे बड़ा उपखंड क्षेत्र है।

सड़क मार्ग से जुड़ा शाहपुरा-

शाहपुरा चारों ओर से सड़क मार्ग से जुड़ा है। अंतराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय की मुख्य पीठ शाहपुरा में है। क्षेत्र में 3 बड़े बांध उम्मेद सागर, अरवड़ व नाहर सागर है। जो क्षेत्र में पानी की पूर्ति में सक्षम हैं। जिला बनने पर यहां विभिन्न कार्यालयों के निर्माण के लिए भी पर्याप्त मात्रा में भूमि उपलब्ध है। आजादी के बाद देशी रियासतों के भारतीय संघ में सम्मिलित होने की प्रक्रिया में राजस्थान में शाहपुरा ने सबसे पहले समर्पण किया था। देश के क्रांतिकारी आंदोलन में बलिदान देने वाला बारहठ परिवार शाहपुरा का था।

Rajasthan New district : क्रांतिकारियों के गढ़ रहे शाहपुरा को जिले की सौगात, लोगों ने एक साथ मनाई होली-दिवाली

READ MORE :

New District in Rajasthan : राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीन नए संभाग और 19 नए जिले बनाने की घोषणा की है। विधानसभा में घोषणा करते हुए नए जिलों का एलान किया है। करीब 15 साल बाद प्रदेश को नया जिला मिला है। इससे पहले मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रतापगढ़ को ही नया जिला बनाया था। 26 जनवरी 2008 को अंतिम जिला राजस्थान को मिला था।
यह पहली बार है कि राजस्थान में एक साथ 19 जिले बनाए गए हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में 50 जिले होंगे और 10 संभाग हो गए हैं। इससे पहले सात संभाग और 33 जिले थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने इस फैसले से सबको चौंका दिया है क्योंकि हाल ही में जिला बनाने के लिए राम लुभाया कमेटी का कार्यकाल छह माह बढ़ाया गया था।

जयपुर और जोधपुर में दो दो जिले-
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर और जोधपुर को भी दो टुकड़ों में बांट दिया है। इससे दोनों जगह काम करने में आसानी होगी। राजस्थान के ये दोनों जिले काफी बड़े हैं। इस कारण आम आदमी को तमाम प्रशासनिक कार्यों में परेशानी होती थी। गौरतलब है कि राजस्थान भौगोलिक रूप से देश का सबसे बड़ा इलाका है। ऐसे में काफी दिक्कत होती है।

ये हैं 19 नए जिले

अनूपगढ़
बालोतरा
ब्यावर
डीग
डीडवाना- कुचामन
दूदू
गंगापुरसिटी
जयपुर उत्तर
जयपुर दक्षिण
जोधपुर पूर्व
जोधपुर पश्चिम
केकड़ी
कोटपूतली
खैरथल
नीमकाथाना
फलौदी
सलूम्बर
सांचौर
शाहपुरा


ये हैं तीन संभाग

बांसवाड़ा
पाली
सीकर



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/the-district-s-gift-to-shahpura-a-stronghold-of-revolutionaries-8106853/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा