कोटड़ी श्याम के साथ भक्तों ने खेली केसर व फूलों से होली


कोटड़ी.
मेवाड़ के प्रमुख तीर्थ कोटड़ी श्याम मंदिर में शीतला अष्टमी पर केसर व गुलाल की होली खेली गई। सुबह मंदिर में फाग का कार्यक्रम भी हुआ। ठाकुर जी के संग भक्तों ने केसर, गुलाल व फूलों से होली खेली। इस कार्यक्रम में देशभर के कई शहरों से श्रद्धालु शामिल हुए।

कोटड़ी श्याम संग होली खेलने की परंपरा को निभाते हुए श्रद्धालुओं ने केसर, गुलाल व फूलों से होली खेली। सुबह शीतला माता की पूजा के बाद सुबह से श्रद्धालुओं को कोटड़ी श्याम दरबार में आने का क्रम शुरू हो गया। यहां देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने सबसे पहले भगवान चारभुजानाथ के दर्शन कर होली खेलने की शुरुआत की।

श्री चारभुजानाथ मंदिर ट्रस्ट व भक्तों ने भगवान चारभुजानाथ को भोग लगा प्रसाद वितरित किया। सुबह से श्रद्धालुओं का फूल, केसर व गुलाल लेकर आने का क्रमय शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने फाग पर नाचते हुए होली खेलने का आनंद लिया। फाग पर भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक श्याम भजनों की प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। श्रद्धालुओं ने भगवान चारभुजानाथ के चरणों में रंग, गुलाल, व केसर अर्पित कर एक दूसरे के रंग लगाना शुरू किया।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/holi-in-bhilwara-8101281/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा