पांच माह बाद लौटा कोरोना, भीलवाड़ा में मिले तीन मरीज

भीलवाड़ा. भीलवाड़ा में कोरोना ने पांच माह बाद फिर दस्तक दी। भीलवाड़ा में दो बच्चों सहित तीन कोरोना रोगी पाए गए। इनको महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती किया है।

 

डिप्टी सीएमएचओ डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि बुखार से पीड़ित 3 रोगियों के सैंपल की जांच की तो तीनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें मांडलगढ़ का 40 वर्षीय युवक, मांडल की 8 वर्षीय बालिका व भीलवाड़ा के रीको एरिया की 2 महीने की बच्ची शामिल है। मालूम हो, भीलवाड़ा में 9 अक्टूबर 2022 को आखिरी कोरोना रोगी मिला था। 5 माह बाद 3 रोगी मिले हैं। चावला ने अपील की कि सर्दी, जुकाम, बुखार खांसी जैसे लक्षण पाए जाने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क कर कोविड-19 की जांच कराएं। डॉक्टरों का कहना है कि इन दिनों वायरल बुखार भी तेजी से फेल रहा है। यह एक नया संक्रमण भी हो सकता है। हालांकि अभी तक नए संक्रमण की जांच नहीं करवाई है। महात्मा गांधी चिकित्सालय में रोजाना 500 से 600 रोगी पहुंच रहे है।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/corona-returned-after-five-months-three-patients-found-in-bhilwara-8100300/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा