भीलवाड़ा में बेचे ह​थियार, जालोर से सप्लायर गिरफ्तार

सुभाषनगर पुलिस ने हथियार सप्लायर अनिल विश्नोई को शनिवार को जालोर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने ही रिमांड पर चल रहे पुर रोड निवासी राहुल विश्नोई को एक लाख में पिस्टल और कारतूस दिए थे। उधर, अब तक की जांच में सामने आया कि राहुल पर तीन करोड़ की उधारी थी। इतनी बड़ी रकम नहीं चुका पाया। उसने उधार लेने वाले दम्पती समेत कुछ लोगों के नाम उगले हैं। थानाप्रभारी नंदलाल रिणवा ने बताया कि विश्नोई की धरपकड़ के लिए टीम वहां भेजी थी। उसे हिरासत में लेकर भीलवाड़ा लाए।

आरोपी राहुल से अब तक दो पिस्टल व आठ करतूस बरामद हो चुके हैं। राहुल ने तीन करोड़ रुपए विभिन्न लोगों को उधार दिए थे। ये पैसा वापस राहुल वसूल नहीं कर पाया। उसने रवि कुमार को 18 लाख, मंजू और उसके पति कैलाश तथा पारस कुमार को दस-दस लाख समेत कई जनों को लाखों रुपए दिए। इन लोगों ने फाइनेंस पर दी गई रकम कुछ समय तक चुकाई। उसके बाद किस्तें देना बंद कर दिया। कई जने भीलवाड़ा छोड़कर भाग गए। इससे राहुल अवसाद में आ गया। उसने इन लोगों की हत्या की साजिश रची। जिनकी हत्या की जानी थी, उनकी रैकी भी की। उनके आने-जाने का समय देखा। इन लोगों की नवसवंत्सर पर हत्या की जानी थी। इससे पहले राहुल हथियार के साथ पकड़ा गया। गौरतलब है कि चार दिन पूर्व गश्त के दौरान राहुल को गिरफ्तार किया था। उससे तब एक पिस्टल व पांच कारतूस बरामद हुए थे। पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि उसने सात-आठ साल पूर्व फाइनेंस का काम शुरू किया। कुछ व्यापारियों को पैसा उधार दिया। फाइनेंस पर दिए करोड़ों रुपए व्यापारियों ने हड़प लिए। इससे राहुल दिवालिया हो गया। जमीन-जायदाद गिरवी रखने के बाद भी कर्जा नहीं चुका पाया। इससे राहुल मानसिक रूप से परेशान हो गया। उसने जिन व्यापारियों को पैसा दिया, उनकी नए साल पर हत्या का मानस बनाया।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/weapons-sold-in-bhilwara-supplier-arrested-from-jalore-8125232/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

सरपंच नहीं पटवारी जारी कर सकेंगे उतराधिकारी प्रमाण पत्र

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा