इंदिरा रसोई का समय एक-एक घंटे बढ़ाया

भीलवाड़ा . राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना इंदिरा रसोई के भोजन समय में बढ़ोतरी की गई है। अब जरुरतमंदों के लिए भोजन का समय सुबह-शाम एक-एक घंटे बढ़ा दिया गया है।

 

परियोजना अधिकारी अमृतलाल खटीक ने बताया कि शहर में नौ इंदिरा रसोई है। पूर्व सुबह साढ़े आठ से एक तथा शाम को पांच से आठ बजे तक समय था। अब सुबह-शाम एक-एक घंटा समय बढ़ाया है। दोपहर दो बजे तक तथा शाम को रात नौ बजे तक भोजन किया जा सकेगा। वर्तमान में शहर में रोडवेज बस स्टैण्ड, पुराना बस स्टैण्ड, गायत्री आश्रम के पास, कोटा रोड़, अरिहन्त अस्पताल के पास, महात्मा गांधी अस्पताल परिसर, रामनगर, लेबर कॉलोनी के पास व आदि स्थानों पर है। इंदिरा रसोई में गरीब और असहायों को 8 रुपए में भोजन कराया जाता है। मेन्यू में रोटी, दाल, अचार के अलावा मौसम के अनुसार सब्जियां परोसी जाती है। इसमें दो सब्जियों के साथ पांच रोटी और माह के अंत में हलवा व मिठाई भी दी जाती है।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/indira-kitchen-time-extended-by-one-hour-7950657/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा