Patrika Fest : महाराणा प्रताप के जयघोष के साथ सजे सतरंगी साफे

भीलवाड़ा.
महाराणा कुंभा ट्रस्ट भीलवाड़ा सोमवार को अनूठी प्रतियोगिता का गवाह बना। सबसे तेज व आकर्षक साफा बांधने का मुकाबला हुआ। इसमें प्रतिभागियों ने मेवाड़ की आन-बान और शान का प्रतीक साफे के बांधने की कला का प्रदर्शन किया। किसी ने महज 20 सैकंड में साफा बांध दिया तो किसी ने दो मिनट का वक्त लिया। मौका था राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण के 24 वें स्थापना दिवस के तहत साफा बांधो प्रतियोगिता का। युवाओं ने महाराणा कुंभा ट्रस्ट के सहयोग से हुई प्रतियोगिता में मेवाड़ी, मारवाड़ी व बीकाणा समेत कई तरह के साफे बांधे। जोधपुरी एवं गोल साफा बांधने श्रेणी की स्पद्र्धा में प्रतिभागियों की फुर्ती देखते ही बन पड़ी। कुछ ने साफा बांधने के बाद अपनी मूंछों को ताव देकर अपने जोश का इजहार किया। प्रतियोगिता में कुंभा छात्रावास के विद्यार्थी व राजपूत समाज के युवाओं ने हिस्सा लिया।

Patrika Fest : महाराणा के जयघोष के साथ सजे सतरंगी साफे

शुरुआत कुभा ट्रस्ट के अध्यक्ष मणिराजसिंह, उपाध्यक्ष गोविंदसिंह, सचिव भगवतसिंह, कोषाध्यक्ष शैलेंद्रसिंह राठौड़, अधिवक्ता उम्मेदसिंह राठौड़, हेमेंद्रसिंह, पृथ्वी पालसिंह ने भामाशाह बाबा संग्रामसिंह की प्रतिमा व सरस्वती मंदिर में माल्यार्पण से की। चौदह प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पहले चरण में प्रतिभागियों ने खड़ा साफा और दूसरे चरण में गोल साफा बांधा। ट्रस्ट ने प्रतिभागियों को साफा उपलब्ध कराया। खड़ा साफा बांधने में पांच मिनट और गोल साफा बांधने के लिए तीन मिनट का समय दिया गया था। हालांकि प्रतिभागियों ने नियत समय से पहले साफे बांध लिए। कुलदीपसिंह ने महज 20 सेकंड में साफा बांधा। निर्णायकों ने निर्णय सुनाया। ट्रस्ट के संयुक्त सचिव सुरेंद्रसिंह मोटरास ने प्रतियोगिता का संचालन किया। भवानीसिंह, जयवर्धनसिंह समेत कई जने मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में राजस्थान पत्रिका भीलवाड़ा संस्करण के सम्पादकीय प्रभारी कानाराम मुण्डियार ने ट्रस्ट पदाधिकारियों व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।


ये रहे विजेता-
जोधपुरी साफा-
देशराजसिंह शक्तावत प्रथम, देवेंद्रसिंह द्वितीय, सुरेन्द्रसिंह चूण्डावत तृतीय।
गोल साफा-
सुरेंद्रसिंह चूंडावत प्रथम, कानसिंह द्वितीय व गिरीराजसिंह तृतीय।

Patrika Fest : महाराणा के जयघोष के साथ सजे सतरंगी साफे

source https://www.patrika.com/bhilwara-news/patrika-fest-satrangi-safa-maharana-s-jayghosh-rajput-samaj-7945040/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

सरपंच नहीं पटवारी जारी कर सकेंगे उतराधिकारी प्रमाण पत्र

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा