अहमदाबाद से सर्राफ ा व्यापारी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे, धनोप माता मंदिर से चुराई 14 किलो चांदी बरामद

भीलवाड़ा. जिले का प्रमुख शक्तिपीठ धनोप माता मंदिर में हुई चोरी के मामले में भीलवाड़ा पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी। अंतरराज्यीय गैंग से चोरी का माल खरीदने वाला सर्राफा व्यापारी को अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया। उसे फूलियाकलां थाने लाया गया। उधरए गैंग के तीन सदस्यों को अदालत में पेश करके 23 दिसम्बर तक रिमाण्ड पर लिया गया। आरोपियों के पास से मंदिर में चोरी के काम में ली जीप बरामद कर ली।
एएसपी विमलसिंह ने बताया कि 6 दिसम्बर की रात को जिले के शाहपुरा क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्तिपीठ धनोप मातेश्वरी मंदिर से कुछ लोग 40 किलो चांदी से बनी प्रतिमा के जेवर चुरा ले गए थे। इनमें चांदी के छत्रए पाट व मुकुट थे। इस मामले का गुरुवार को भीलवाड़ा पुलिस ने खुलासा कर तीन जनों को गिरफ्तार किया था। सिरोही जिले के पिण्डवाडा थाना क्षेत्र के मालप निवासी मोतीराम गरासियाए लालाराम गरासिया तथा अशोक कुमार गरासिया को 23 तक रिमाण्ड पर ले रखा है। पूछताछ में सामने आया था कि तीन आरोपियों ने माल अहमदाबाद के सर्राफ ा व्यापारी सुरेश सोनी को बेचा था। इस पर एक टीम को अहमदाबाद भेजा गया था। वहां से सुरेश सोनी को गिरफ्तार करके लाया गया। व्यापारी की निशान देही पर मंदिर से चुराई गई 14 किलो 487 ग्राम चांदी की सिल्लियां बरामद कर ली। एएसपी सिंह ने बताया कि व्यापारी को अहमदाबाद के न्यू मणिनगर व्यवसायिक स्थल से गिरफ्तार किया गया। सुरेश सोनी मूल रूप से सिरोही जिले के गोयली ग्राम का निवासी है। आरोपियों से उसका निकटता से सम्पर्क है। सोनी ही सोने चांदी के आभूषणों वाले मंदिरों की जानकारी आरोपियों को देता था।
व्यापारी के खिलाफ छह मुकदमे
व्यापारी के खिलाफ भी छह मुकदमे है। इनमें चार मुकदमे चोरी का माल खरीदने का है। वहीं एक मामला हत्या के बाद डकैती का माल खरीदने का तथा एक जुएं का मामला है। व्यापारी के मोबाइल से महाराष्ट्र के चार बड़े मंदिरों की लोकेशन और फोटोग्राफी मिली है। एएसपी सिंह ने बताया कि गैंग के सरगना अशोक के खिलाफ 18 मुकदमे दर्ज है। आरोपी ने बैंगलूरू में जैन मंदिर से 38 किलो चांदी व एक किलो सोने के आभूषण चुराए थे। जैसलमेर जिले के भादरिया राय माताजी मंदिर से 35 किलो चांदीए पाली जिले के रोहट मंदिर से 22 किलो चांदी चुराई थी। अशोक खुद रैकी नहीं करता था। वह मंदिरों में अपने क्षेत्र के निर्माण श्रमिकों के मार्फत रैकी करवाता था। उसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम देता था।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/sarafha-merchant-from-ahmedabad-also-arrested-police-14-kg-silver-sto-6588308/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा