पिकअप से सात गोवंश कराए मुक्त, फल की आड़ में ले जा रहे थे

भीलवाड़ा. शाहपुरा थाना पुलिस ने गोभक्तों की मदद से पिकअप में भरकर ले जा रहे सात गोवंश को मुक्त करवाया। फल के कैरेट की आड़ में गोवंश तस्करी कर ले जाया जा रहा था। गोवंश के के मुंह और पैरों को बेहरमी से बांध रखा था। शाहपुरा थाना पुलिस ने गोवंश अधिनियम में मामला दर्ज किया।

जानकारी के अनुसार गोभक्ताओं को सूचना मिली कि पिकअप में गोवंश को भरकर ले जा रहा था। इस पर शिवपुरा गांव के निकट रात में गोभक्तों और ग्रामीणों ने वाहन घेर लिया। चालक अंधेरा का फ ायदा उठाकर वाहन छोड़कर भाग गया। सूचना पर शाहपुरा पुलिस वहां पहुंची। तलाशी लेने पर उसमें सात गोवंश को ठूंस-ठूंस कर भर रखा था। वहीं उनके मुंह और पैर बंधे हुए थे। पुलिस को चकमा देने के लिए फल कैरेट पीछे रखे हुए थे। पिकअप को गोशाला ले जाया गया। इस दौरान हिन्दू युवा वाहिनी संगठन अध्यक्ष प्रफूल्ल शर्माए जिला महामंत्री प्रदीप कुमार वैष्णवए नगर महामंत्री सूरज जांगिड़ समेत कई लोग मौजूद थे।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/seven-cows-were-made-free-from-pick-up-taking-them-under-the-guise-of-6588064/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

सरपंच नहीं पटवारी जारी कर सकेंगे उतराधिकारी प्रमाण पत्र

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा