निजी अस्पतालों में दो घंटे बंद रही ओपीडी

भीलवाड़ा।
मिलन टाकिज के सामने स्थित पांडया हॉस्पिटल में शनिवार रात डॉक्टरों से मारपीट मामले में आइएमए के आह्वान पर मंगलवार को सभी निजी चिकित्सालयों में दो घंटे ओपीडी कार्य का बहिष्कार किया गया। आइएमए अध्यक्ष डॉ. दुष्यंत शर्मा ने कहा कि चार दिन में चिकित्सकों से मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो बैठक कर शहर के सभी मेडिकल स्टोर, लैब और हॉस्पिटल बंद रखने का आह्वान किया जाएगा। इससे पहले चार दिन तक निजी हॉस्पिटल में रोजाना 2 घंटे ओपीडी सेवा बंद रखकर विरोध प्रर्दशन किया जाएगा। इसकी शुरुआत कर दी गई है।
इससे अस्पताल में मरीजों को सुबह दस बजे तक इंतजार करना पड़ा। डॉक्टर की पर्ची तक नहीं मिल सकी। इस मामले को लेकर अखिल राजस्थान राज्य सेवारत चिकित्सक संघ ने एडीएम (शहर) को ज्ञापन दिया। इसमें डॉक्टरों से मारपीट के दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई।
गौरतलब है की शनिवार को पांड्या हॉस्पिटल में एक किशोरी की मौत के बाद लोगों ने समझाइश करने पहुंचे डॉक्टरों से मारपीट की। इसमें डॉ. हरीश मारू का हाथ टूट गया तथा आइएमए सचिव डॉ. महेश गर्ग के चोट आई थी। इससे गुस्साए डॉक्टरों ने रविवार व सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। आइएमए का प्रतिनिधि मंडल कलक्टर-एसपी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने दोषियों कीगिरफ्तारी की मांग करते हुए चार दिन की मोहलत दी। चेताया कि चार दिन में दोषियों को नहीं पकड़ा तो मेडिकल स्टोर, लैब और हॉस्पिटल बंद कर देंगे।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/opd-remained-closed-for-two-hours-in-private-hospitals-in-bhilwara-6575180/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा