13 दिन में 89 संक्रमित मिले

भीलवाड़ा।
जिले में पिछले १३ दिन में प्रतिदिप औसतन ३५ कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। जिले में १९ मार्च से नवम्बर तक का औसत महज २० है। हालांकि सितम्बर में औसत ४० से अधिक था। रविवार को ७० कोरोना रोगी मिले। अब तक १०,७५१ रोगी सामने आ चुके है। १८३ जनों की मौत हो चुकी है।
जिले में कोरोना का पहला मामला १९ मार्च को सामने आया। अप्रेल, मई, जून, जुलाई में स्थिति काबू में रही, लेकिन अगस्त, सितम्बर व अक्टूबर में संक्रमण जबरदस्त फैला। सितम्बर में करीब चार हजार मरीज मिले। अक्टूबर में एक हजार रोगी सामने आए। उसके बाद से कोरोना के केस गिरने लगे लेकिन दिसम्बर से फिर रफ्तार पकड़ ली।
जिले में ग्रामीण इलाकों में भी संक्रमण बढ़ रहा है। यहां ग्रामीण क्षेत्रों में ४४ फीसदी से ज्यादा कोरोना के मामले आ रहे हैं। कार्यवाहक सीएमएचओ डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि मौसम में परिवर्तन आने के साथ मरीजों की संख्या बढ़ रही है। विशेष रूप से वरिष्ठ जनों को सावधानी बरतनी होगी। चिकित्सालय में रविवार को १२५ रोगी भर्ती थे। इसमें एमजीएच में ३८ मरीज भर्ती है।
१३ दिनों में कोरोना के मामले
तारीख पॉजिटिव
१ दिसम्बर ४३
२ दिसम्बर ६५
३ दिसम्बर ८१
४ दिसम्बर ५०
५ दिसम्बर ७२
६ दिसम्बर ८१
७ दिसम्बर ६४
८ दिसम्बर ३३
९ दिसम्बर ७९
१० दिसम्बर ६४
११ दिसम्बर ७२
१२ दिसम्बर ६५
१३ दिसम्बर ७०
कुल ८३९



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/89-infected-found-in-13-days-in-bhilwara-6571490/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

सरपंच नहीं पटवारी जारी कर सकेंगे उतराधिकारी प्रमाण पत्र

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा