लॉकडाउन फिर भी गलियों में खुलने लगी दुकानें
भीलवाड़ा।
शहर व जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या २५२९ के पार पहुंच चुकी है। बिगड़ते हालात को देखकर रविवार को प्रशासन ने टोटल लॉकडाउन किया। बाजार तो सुबह सुबह से लॉक थे। लेकिन गलियों में पुलिस की मौजूदगी न होने से छोटी-छोटी दुकानों पर भीड़ लगी रही। यहां तक कि शहर एक स्थान पर शराब की दुकान भी खुली रहीं। दोपहर में 1 बजे के बाद बाजार में ट्रैफिक कम हुआ, लेकिन शाम को बाजार में चहल-पहल नजर आई। दुपहिया वाहन शहर की सड़कों पर दौड़ते नजर आए।
पुलिस सिर्फ बाजारों में ही नजर आई
जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते ने आदेश जारी कर हर रविवार को लॉकडाउन की घोषणा कर रखी है। आदेश के अनुसार मुख्य बाजार तो पूर्ण रूप से बन्द रहता है, लेकिन गलियों में दुकाने खुली नजर आती है। वही मुख्य बाजार व चौराहों पर पुलिस तो नजर आती है, लेकिन वह भी आराम से बैठे नजर आते है। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के पीछे व वर्धमान कॉलोनी की दुकानें अधिकांश खुली हुई थी। सब्जी के ठेले भी लगे हुए थे। पान-गुटखा की दुकानों पर भीड़ देखी गई।
source https://www.patrika.com/bhilwara-news/lockdown-shops-still-open-in-the-streets-in-bhilwara-6371415/
Comments
Post a Comment