नए दूध प्लांट का सीएम करेंगे शिलान्यास
भीलवाड़ा।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार दोपहर 12बजे जयपुर से भीलवाड़ा जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिडेट में नवीन दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र का शिलान्यास करेंगे। शिलान्यास वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होगा। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के चेयरमैन कम मैनेजिंग डायरेटर दिलीप रथ अतिथि होंगे। भीलवाड़ा कलक्ट्रेट से डेयरी चेयरमैन रामलाल जाट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे। जाट ने बताया कि 74.72 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक प्लांट की क्षमता 5 लाख लीटर प्रतिदिन दूध प्रोसेसिंग की होगी। निर्माण राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) करेगा। वर्तमान प्लांट की क्षमता 2.50 लाख प्रति लीटर प्रतिदिन की है। यह प्लांट 1983 में शुरू हुआ था। नए प्लांट से दूध में लीकेज न होना, अच्छी वालिटी, कम खर्च में दूध की प्रोसेसिंग जैसे फायदे होंगे। अत्याधुनिक मशीनें में मिलावट की कोई संभावना नहीं रहेगी। पुराने प्लांट में दूध से बने प्रोडक्ट को स्टोरेज किया जा सकेगा। नया प्लांट मई 2022 तक राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड, आणंद की ओर से टर्न की बेसिस पर तैयार कर भीलवाडा दुग्घ संघ को सुपुर्द करेगा। प्लांट की क्षमता को 10 लाख लीटर प्रतिदिन तक बढाया जा सकेगा। इस संयंत्र से ग्रामीण क्षेत्र में 30 हजार नए, लधु और सीमांत दुग्घ उत्पादकों को स्थाई रोजगार व आजीविका के संसाधन उपलब्ध हो सकेगे। यह संयंत्र पूर्णतया स्वचलित होगा ताकि उच्च गुणवत्ता के दुग्घ एवं दुग्घ उत्पाद उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया जाएगा। नए प्लांट की स्थापना से बिजली, पानी तथा मिल्क सॉलिड वेस्ट में कमी आएगी। इससे दुग्घ संघ के लाभ में वृद्धि होगी।
source https://www.patrika.com/bhilwara-news/cm-will-lay-the-foundation-stone-of-new-milk-plant-in-bhilwara-6365940/
Comments
Post a Comment