दो माह बाद राहत की सांस, एक भी संक्रमित नहीं मिला

भीलवाड़ा।
जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 2575 है लेकिन सोमवार को एक भी संक्रमित नहीं मिलने से राहत की सांस मिली। कहा जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज की लैब रविवार को दवा छिड़क 12 घंटे बंद कर दी थी। सोमवार सुबह 10 बजे पुन: लैब में काम शुरू हुआ तो करीब 167 सैम्पल जांचे। सबकी रिपोर्ट नेगेटिव आई।
मेडिकल लैब के अनुसार, तीन दिन से अवकाश तथा सैम्पल सेन्टर के जल्दी बंद होने से जांचें नहीं हो रही थी। इसके चलते सैम्पल संख्या कम होने से सोमवार को मात्र 167 नमूनों की जांच की गई। दो माह में पहला ऐसा मौका आया, जब जिले से एक भी कोरोना रोगी नहीं मिला। आरआरटी प्रभारी डॉ. घनश्याम चावला का कहना है कि तीन दिन की छुट्टी के बाद अब मंगलवार से सैम्पल संख्या बढ़ाई जाएगी।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शलभ शर्मा ने बताया कि सोमवर सुबह 167 सैम्पल लगाए गए। इनमे 9 सैम्पल रीपिट किए। 158 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। शाम को 705 सैम्पल जांच को लगाए। इनमें १४४ की रिपोर्ट आई। 56 की नेगेटिव तथा 87 के टेस्ट रीपिट किए गए। 561 सेम्पल जांच में चल रहे हैं। 2 सैम्पल में से एक की रिपोर्ट संदिग्ध है।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/relief-after-two-months-not-a-single-infected-person-was-found-6373432/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा