निजी बैंक के 7 कर्मचारी, चिकित्सक समेत 93 नए कोरोना संक्रमित
भीलवाड़ा.
भीलवाड़ा में कोरोना संक्रमित का क्रम लगातार बना हुआ है। गुरुवार को भी 93 जने कोरोना संक्रमित निकले। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2494 हो गई है। जबकि कोरोना से अब तक 29 जनों की मौत हो चुकी है। खास बात यह है कि इन 93 जनों में से 41 जने एसिम्टोमेटिक जिन्हें किसी तरह के लक्षण नहीं है जबकि 42 जनों को कोरोना के लक्षण है। वही 10 अन्य को कोरोना के साथ अन्य तरह की बीमारियां भी है। इनमें भीलवाड़ा 56, मांडल 7, जहाजपुर, मांडलगढ़़ व हुरड़ा 6-6, बिजौलियां 4, शाहपुरा 3, सुवाणा व आसीन्द के 2-2 तथा बनेड़ा का 1 व्यक्ति शामिल है।
आरआरटी प्रभारी डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि एमजीएच क्वार्टर निवासी डॉक्टर, आरसी व्यास कॉलोनी का कपड़ा व्यापारी, आरसी व्यास कॉलोनी का प्रोपर्टी डीलर, गल्र्स स्कूल के पास मेन सेक्टर शास्त्रीनगर का यार्न व्यापारी, सी सेक्टर आजादनगर, होटल हवेली के पास, भंडारी मोहल्ला पुरानी धानमंडी, निजी हॉस्पिटल का नर्सिंग स्टॉफ, चारभुजा मंदिर के पास संजय कॉलोनी, कीर्तिनगर हाउसिंग बोर्ड, आईडीएफसी बैंक के 7 कर्मचारी, चंद्रशेखर आजादनगर, द्वारका कॉलोनी, हनुमान मंदिर के पास रामनगर, बापूनगर हाउसिंग बोर्ड, सुभाषनगर, प्रताप नगर स्कूल के पीछे आजाद नगर, आरके कॉलोनी माताजी मंदिर, राजीव गांधी गार्डन रोड़, सुभाषनगर, सुशांत सिटी गेट नंबर दो, आरती ईंट उद्योग आसींद रोड, पोटलां, महादेव रोड़ पुर, छीपों के मंदिर के पास पुर, आटूणगढ़, बी सेक्टर शास्त्रीनगर, हलेड़ रोड़ रिद्धि-सिद्धि इन्क्लेव, नया बापूनगर, पुरानी धानमंडी, सर्राफा बाजार गुलमंडी, कसारा बाजार पुरानी धानमंडी, ई सेक्टर न्यू हाउसिंग बोर्ड, सुजुकी इन्क्लेव चित्तौड़ रोड, दरगाह मोहल्ला आसींद, बोरेला आसींद भोपालपुरा रोड़ मांडल की सॉफ्टवेयर इंजीनियर, बनेड़ा निवासी मेलनर्स, सीएचसी बिजौलियां का डॉक्टर, पंचायत चौक बिजौलियां, वार्ड नंबर नौ सहकारी समिति बिजौलियां, रेलवे स्टेशन मांडलगढ़ क्षेत्र के कोरोना संक्रमित शामिल है। मांडल रोड स्थित एक उद्योग के 6 कर्मचारी भी शामिल है।
................
श्रेणी के आधार पर संक्रमित
34 एक दूसरे से सम्पर्क से संक्रमित
39 सर्दी, जुकाम व खांसी
09 प्रवासी अन्य राज्यों से
09 अन्य श्रेणी के
02 रेण्डम जांच कराई
93 कुल योग
16 बैड का नया आइसीयू होगा तैयार
भीलवाड़ा में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए महात्मा गांधी अस्पताल में 16 बैड का नया आइसीयू वार्ड तैयार किया जा रहा है। ताकि गंभीर मरीजों का उपचार किया जा सके। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ ने बताया कि अस्पताल के फिमेल सर्जिकल वार्ड में 16 बेड का आइसीयू वार्ड तैयार किया जा रहा है। इसमें वेंटीलेटर की भी व्यवस्था की जा रही है। भीलवाड़ा जिले में अब तक 2494 से अधिक कोरोना संक्रमित सामने आ चुके हैं। जबकि कोरोना से 29 मरीजों की मौत हो चुकी है।
source https://www.patrika.com/bhilwara-news/7-employees-of-private-bank-93-new-corona-infected-including-doctor-6365874/
Comments
Post a Comment